Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

TMC नेता के घर Raid मारने गये ED अफसरों को चुन-चुन कर मारा, मीडियाकर्मी भी बने शिकार

श्चिम बंगाल में मजे का बवाल होने की जानकारी मिली है. यहां के 24 परगना स्थित संदेशखाली में छापा मारने पहुंची ED टीम के अफसरों को दौड़ाकर पीटा गया है. सिर फोड़ दिया, कार तोड़ दी और पूरी टीम को चुन-चुन कर मारा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ED टीम संदेशखाली में रहने वाले तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शाहजहां शेख के तीन परिसरों की तलाशी लेने गई थी. शेख का घर अंदर से बंद था पर उनकी लोकेशन परिसर में ही होनी मिली.

टीम ने उनसे संपर्क किया. कहा जा रहा है कि इसी दौरान करीब एक हजार लोगों ने टीम पर धावा बोल दिया. आरोप है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने गाड़ियां तोड़ीं, अफसरों के मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और पर्स सब छीन लिया. यहां तक हमलावरों से बचने के लिए टीम को ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिलों से भागना पड़ा.

हमले के बाद 10 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है. कुछ मीडियाकर्मी भी हमले का शिकार बताए जा रहे हैं.

बताया जाता है कि शाहजहां शेख, राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का करीबी है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हमले को विभत्स और निंदनीय बताया है. भाजपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है.

वहीं दूसरी तरफ रूलिंग पार्टी TMC ने वारदात के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, ‘एजेंसी के अफसरों ने लोगों को उकसाया.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अब्दुल रज़ाक पंवार

    January 6, 2024 at 10:51 pm

    केन्द्र के इशारे पर काम कर रही एजेंसी से जुड़े अफसरों और कर्मचारियों को अब समझ लेना चाहिए कि वे सुधर जाए, जनता जाग चुकी हैं, तुम्हारे परचा भरने की कार्रवाई के बदले जनता पंचनामा भरने की कार्रवाई पर उतर अइहे, सोचा बता दूं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन