Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

एक थप्पड़ ने रिपोर्टर की नौकरी पर तलवार लटका दी!

बेंगलूरु में एक चुनावी कार्यक्रम की कवरेज के लिए पहुंचे एएनआई के पत्रकार ने पीटीआई की महिला पत्रकार को पीट दिया. एएनआई के रिपोर्टर पर महिला जर्नलिस्ट को गंदी-गंदी गालियां देने का भी आरोप है. बहरहाल, एक थप्पड़ से पत्रकार की नौकरी पर तलवार लटक गई है.

एएनआई से जुड़े नवीन कपूर ने एक्स हैंडल पर लिखा कि, “उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, उन्होंने पत्रकार को निलंबित कर दिया है.” हालांकि, न एएनआई ने और न ही कपूर ने ही पत्रकार के नाम का जिक्र नहीं किया है.

बता दें कि घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था. पीटीआई ने अपने एक्स हैंडर पर यह वीडियो शेयर किया था, जिसमें महिला पत्रकार को थप्पड़ मारते एएनआई का पत्रकार कैद हुआ था. पीटीआई ने लिखा था कि, “घटना के बाद हमारी रिपोर्टर सदमे में है.”

एनएनआई ने प्रकरण में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, “इस घटना में उसके रिपोर्टर को भी चोट आई है. उनके रिपोर्टर ने बताया कि पहले पीटीआई की महिला पत्रकार ने उनपर हमला किया था. एएनआई के रिपोर्टर ने भी पुलिस में शिकायत देने की बात कही है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन