Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

Elon Musk ने मोदी जी के Photo इवेंट पर पानी फेर दिया!

ट्विटर और टेस्ला मालिक एलन मस्क की भारत यात्रा कैंसल हो गई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “दुर्भाग्य से, बहुत भारी टेस्ला दायित्वों के कारण भारत की यात्रा में देरी हुई, लेकिन मैं इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए बहुत उत्सुक हूं.”

कांग्रेस नेता श्रीनिवासन बीवी ने लिखा है, “Elon को भी पता है कि सरकार बदल रही है..इसलिए Elon Musk ने मोदी जी के Photo-op event पर पानी फेर दिया. अब आपकी भारत के अगले ‘नए प्रधानमंत्री’ से मुलाकात होगी.”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि एलन मस्क भारत आने वाले हैं.

उन्होंने कहा था, “वह एलन मस्क से दो बार मिले हैं. 2015 में एक फैक्ट्री दौरे पर और 2023 में जब अमेरिका गया तब उनसे दोबारा मिला. पीएम ने मस्क के भारत आने का भी जिक्र किया.”

जून 2023 को मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान मस्क से मुलाकात हुई थी. मस्क ने कहा था कि उन्होंने 2024 में भारत आने की योजना बनाई है. मस्क ने विश्वास जताया था कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री लेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन