Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ईडी दफ्तर में 8 घंटे की पूछताछ से फ्यूज़ हुए एल्विश यादव ने पत्रकारों से की गुंडई!

लखनऊ | रेव पार्टी में कथित साँपों का जहर अरेंज कराने और उसकी बिक्री करने के बाद विवादों में आए एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मामला एक्सपोज होने के बाद ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था.

इसी मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को ईडी ने एल्विश को लखनऊ के हजरतगंज स्थित जोनल ऑफिस में तलब किया. करीब 8 घंटे की लम्बी पूछताछ में ईडी के अधिकारियों ने उससे कई सवाल किए.

हालांकि, एल्विश सवालों का संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे सका. इसके अलावा पूछताछ के बाद बाहर निकले एल्विश ने अपना गुस्सा मीडिया पर उतारा और सवाल पूछने वाले पत्रकारों से भी अभद्रता कर डाली. उसने मौके पर मौजूद पत्रकारों से यह भी कहा की घर जाओ तुम लोग भूखे मर रहे होगे.

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ईडी के लखनऊ दफ्तर में पेश हुआ एल्विश शाम लगभग सात बजे बाहर निकला. कुछ अधिकारियों की माने तो उसने कई सवालों के जवाब घुमाने वाले अंदाज में दिए. शाम को बाहर निकलने के बाद मीडिया से उसका व्यवहार जरूर गुंडई भरा रहा. बताया तो यहां तक जा रहा है कि गाड़ी में बैठने के दौरान उसने दो पत्रकारों का हाथ खिड़की में दबा दिया.

मेनका गांधी की संस्था ने कराई थी एफआईआर
बताते चलें कि जहर की तस्करी के मामले में एल्विश यादव के खिलाफ पूर्व सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था. इसमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी. इसके अलावा सांप उपलब्ध कराने वाले कुछ सपेरे भी गिरफ्तार किए गए थे. कई खुलासे होने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगे थे. इसे लेकर ईडी ने केस दर्ज कर गुरुवार को उससे करीब 8 घंटे पूछताछ की थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन