Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ENBA अवार्ड का सच : सबसे बड़ा लुढ़कता चैनल से लेकर सबसे खौलता मक्खन कड़ाही चैनल तक!

ENBA अवार्ड की असलियत समझिए। तस्वीर में दिख रहे सारे अवार्ड सारी ट्राफ़ियाँ सिर्फ़ एक मीडिया समूह को मिली हैं। तस्वीर रात की है इसलिए साफ़-साफ़ नहीं है।

एक ही इवेंट में डेढ़ सौ से ज्यादा अवार्ड बाँटने वाला एक कुख्यात मीडिया सौदागर न्यूज़ चैनलों को पागल बनाये हुए है। जितनी ज़्यादा ट्राफ़ियाँ उतना ज़्यादा पैसा।

फिर इन ट्राफ़ियों को दिखा कर मालिक से लेकर संपादक, रिपोर्टर, एंकर तक, सब अपनी अपनी मार्केटिंग करते हैं! जैसे कुत्ता हड्डी चबाने के बाद ख़ुद के मुँह से निकले खून को शिकार का खून मानकर चाटते हुए खुश होता है!

सबसे बड़ा लुढ़कता चैनल से लेकर सबसे खौलता मक्खन कड़ाही चैनल तक के अवार्ड भी कल को ये बेचने लगे तो बड़ी बात न होगी। बड़े से लेकर छोटे, सभी न्यूज़ चैनल वाले हर बार अवार्ड ख़रीदने को ख़ुशी ख़ुशी मजबूर होते हैं क्योंकि उनके पास गर्व करने लायक़ असल में कुछ होता तो नहीं इसलिए दिल को खुश रखने को ग़ालिब ये ख़याल अच्छा है!

एक छोटे मीडिया समूह के संपादक ने अभी बताया कि उनसे पाँच लाख रुपये माँगा गया और कहा गया कि जिस कैटेगरी का चाहिये, ख़ुद अवार्ड चुन लीजिए।

बाज़ारीकरण इतना हो गया है मीडिया का कि सब गंधाने लगा है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन