Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

ET हिंदी, द ट्रिब्यून और इंडिया टीवी में विभिन्न पदों पर नौकरी का मौका

नई दिल्ली। Economic Times Hindi (ET Hindi) ने डिजिटल कंटेंट और फाइनेंस लेखन से जुड़े पेशेवरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। संगठन को ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है जो हिंदी पाठकों के लिए फाइनेंस की जटिल दुनिया को आसान और रोचक बना सकें।

ओपन पोजिशन:

  • डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर्स
  • कंसल्टेंट्स (फाइनेंस राइटर्स)
  • इंटर्न्स (फाइनेंस कंटेंट)

योग्यता और कौशल: उम्मीदवार की हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। साथ ही व्यक्तिगत वित्त, निवेश, टैक्सेशन, इंश्योरेंस और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों में रुचि या अनुभव आवश्यक है। इसके अलावा, उम्मीदवार में सरल, आकर्षक और सटीक वित्तीय कंटेंट तैयार करने की क्षमता होनी चाहिए।

इच्छुक उम्मीदवार अपना रेज़्यूमे, लेखन के नमूने (Writing Samples) और एक संक्षिप्त कवर नोट भेज सकते हैं — [email protected]


The Tribune में Principal Correspondent के पद पर वैकेंसी, दिल्ली ब्यूरो के लिए आवेदन आमंत्रित

नई दिल्ली। उत्तर भारत के प्रमुख मीडिया समूह The Tribune Trust ने अपने दिल्ली ब्यूरो के लिए Principal Correspondents की नियुक्ति की घोषणा की है। संस्था ने इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए कहा है कि योग्य और अनुभवी पत्रकारों को एक बेहतर कार्य वातावरण और करियर ग्रोथ के अवसर मिलेंगे।

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास 8 से 10 वर्ष का अंग्रेज़ी रिपोर्टिंग का अनुभव होना चाहिए। आवेदक को अंग्रेज़ी भाषा पर मजबूत पकड़, सटीक रिपोर्टिंग स्किल्स, और राष्ट्रीय महत्व के विषयों की गहरी समझ होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार किसी भी विषय में ग्रेजुएट हो, साथ ही पत्रकारिता या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना वांछनीय है।

योग्य और सक्षम उम्मीदवारों के लिए क्वालिफिकेशन और अनुभव में कुछ छूट दी जा सकती है। वेतनमान उम्मीदवार के अनुभव और योग्यता के अनुरूप होगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपने सीवी को 16 नवंबर 2025 तक ईमेल करें— [email protected]

ईमेल के सब्जेक्ट में Job Title और Job Code (EDT-2025/007) का उल्लेख आवश्यक है।


इंडिया टीवी में कंटेंट राइटर्स (English) के लिए वैकेंसी, 12 नवंबर तक आवेदन करें

नोएडा। देश के प्रमुख न्यूज चैनल इंडिया टीवी ने कंटेंट राइटर्स (English) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चैनल की एचआर सीनियर मैनेजर यामिनी शर्मा ने लिंक्डइन पर यह जानकारी साझा की है।

पोस्ट के अनुसार, चैनल को ऐसे कंटेंट राइटर्स की जरूरत है जिनके पास 2 से 3 साल का मीडिया अनुभव हो और जो न्यूज, करंट अफेयर्स व राजनीति से जुड़ी मौलिक स्टोरीज़ लिखने-एडिट करने में दक्ष हों। यह नियुक्ति नोएडा स्थित दफ्तर के लिए की जानी है।

उम्मीदवारों में अंग्रेजी भाषा पर उत्कृष्ट पकड़, मजबूत रिसर्च और स्टोरीटेलिंग स्किल्स, तथा डिजिटल पब्लिशिंग टूल्स और SEO की समझ होना जरूरी बताया गया है।

चयनित उम्मीदवारों को एडिटर्स और डिजाइनर्स के साथ मिलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए SEO फ्रेंडली, आकर्षक कंटेंट तैयार करना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रेज़्यूमे और 2-3 प्रकाशित स्टोरी लिंक्स भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर 2025 तय की गई है।

आवेदन ईमेल आइडी — [email protected] पर भेजे जा सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pooja Vishwakarma

    May 12, 2026 at 3:12 pm

    Mandideep se hu me Bhopal se study karti hu aur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन