Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

पूर्व डीएम बीएन सिंह न्यूयॉर्क की हरियाली से नोएडा वालों को दे रहे प्रेरणा!

नोएडा के पूर्व डीएम बृजेश नारायण सिंह न्यूयॉर्क के पार्क में साइकिल चलाते हुए वहां की हरियाली की तारीफ कर रहे हैं। जान अब्दुल्लाह का व्यंग्य।

जान अब्दुल्लाह-

पहचानिए इन्हें? तस्वीर में न्यूयॉर्क के पार्क में साइकिल के मजे ले रहे ये साहब हैं श्री बृजेश नारायण सिंह जी। 2009 में प्रमोट होकर IAS बने और नोएडा के DM (जिलाधिकारी) रहे। 2025 में रिटायरमेंट के बाद अब अमेरिका की सड़कों पर मेहनत की कमाई से छुट्टियां मना रहे हैं।

भाई साहब न्यूयॉर्क की हरियाली की जमकर तारीफ कर रहे हैं और नोएडा जैसे शहरों में रह रहे लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

जब इनके हाथों में नोएडा की कमान थी, सारी पावर थी, नीतियां बनाने और लागू करने का अधिकार था, तो इन्होंने प्रयास भी बहुत किया। लेकिन जैसे अकेले मोदी जी कुछ नहीं कर सकते, वैसे ही नोएडा की जनता ने भी इनका साथ नहीं दिया और ये भी अकेले कुछ नहीं कर सके।

न्यूयॉर्क के एक पार्क में साइकिल चलाते नोएडा के पूर्व डीएम बृजेश नारायण सिंह

अगर नोएडा की जनता साथ दे देती, लगे पौधे नहीं उखाड़ती, तो आज नोएडा भी हरा-भरा होता और भाईजी को सात समंदर पार जाकर यह वीडियो नहीं बनाना पड़ता।

इसे कहते हैं जागरूक मेंटैलिटी।

इन्होंने अपनी जवानी खत्म कर दी, परंतु जनता के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। जनता ने कभी नोएडा में हरे पेड़ लगें, ऐसा बोलने वाले उम्मीदवार को जिताया भी नहीं। भरे मन से इनको अमेरिका जाना पड़ा और वहां से प्रेरणा देनी पड़ी।

इन्होंने ज्योतिषी की भविष्यवाणी और coach neil O’ secta का पॉडकास्ट समझ लिया। औलादप्रेमी सिद्धांत की सीढ़ियां भी इन्होंने बना डालीं। ऐसे लोगों को खुदा आज़माइश में डालता है, ताकि ये और निखरकर इस दुनिया का बेड़ा पार कर सकें 🙏🙏

थैंक्स सर, आपकी जागरूकता के लिए। लेकिन जब जनता ही खस्सी, तो क्या करेगा बस्सी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास