Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

एक्सीलेंट जर्नलिज्म के लिए इन पत्रकारों को मिला IPI अवार्ड!

इंटरनेशनल प्रेस इंस्टीट्यूट इंडिया (आईपीआई) द्वारा पत्रकारों को एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित किया गया है. साथ ही द हिंदू की पत्रकार विजेता सिंह को मणिपुर पर की गई रिपोर्टिंग के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया.

किसे मिला सम्मान?
इंडिया टुडे के आशुतोष मिश्रा, स्क्रॉल डॉट इन के अरुणाभ सैकिया और तोरा अग्रवाल, विजेता सिंह द हिंदू, द कारवां की ग्रीष्मा कुटार और द प्रिंट को दिया गया.

प्रिंट श्रेणी में यह पुरस्कार भानु प्रकाश चंद्रा, द वीक के फोटो पत्रकार को उनकी स्टोरी- ‘Sunflower Fields and No Man’s Land’ के लिए दिया गया है. इस रिपोर्ट के जरिए उन्होंने यूक्रेन युद्ध से अपने अनुभवों का दस्तावेजीकरण किया था.

इस पुरस्कार के साथ 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक ट्रॉफी और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है.

जूरी में कौन-कौन शामिल था?
अवार्ड की जूरी का नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश मदन बी लोकुर ने किया. अन्य सदस्यों में मलयाला मनोरमा के रियाद मैथ्यू, शोभा डे और पीटीआई के मुख्य संपादक विजय जोशी शामिल रहे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Rohit Gupta

    December 11, 2024 at 10:15 am

    जमीन पर काम करने वाले पत्रकारों को कब अवॉर्ड मिलेगा, इन्हीं ज़मीनी पत्रकारों के बूते राजधानी तक खबरें पहुंचती है लेकिन उन्हें न सही तनख्वाह मिलती है और न ही मान सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन