Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दो साल बाद ‘द कश्मीर वाला’ के संपादक फहद शाह को मिली जमानत

जम्मू-कश्मीर बेस्ड पत्रकार फहद शाह को लगभग दो साल बाद हाई कोर्ट ने जमानत दी है. कश्मीरी पत्रकार फहद पर यह मामला जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी द्वारा दायर किया गया था। फहद को, उनकी पत्रिका ‘द कश्मीर वाला’ में छपे एक लेख को लेकर विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया था.

पत्रकार सीमा चिश्ती लिखती हैं, ‘लगभग 2 वर्षों के बाद, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने ‘कश्मीर वाला’ के संपादक फहद शाह को जमानत दे दी – जिन्हें पहले कभी जेल में नहीं जाना चाहिए था। मजेदार तथ्य: विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 180 देशों में से 161वें स्थान पर है।’

जानकारी के अनुसार शाह को 2011 में उनकी अब बंद हो चुकी पत्रिका, ‘द कश्मीर वाला’ में ‘गुलामी की बेड़ियाँ टूट जाएंगी’ नामक लेख प्रकाशित करने के लिए आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यह लेख कश्मीर विश्वविद्यालय के विद्वान आला फ़ाज़िली द्वारा लिखा गया था. फ़ाज़िली का लेख पत्रिका में छपने के लगभग 11 साल बाद, 4 अप्रैल, 2022 को जम्मू में सीआईजे पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या: 01/2022 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद अब तक जेल में निरूद्ध रखा गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन