Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में पत्रकार बनकर ट्रक वालों से दारू, मुर्गा और टीवी मांगने वाला युवक गिरफ्तार, देखें Video

त्तर प्रदेश के उन्नाव में पत्रकार बन ट्रकों से वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. युवक का नाम सुफियान बताया जा रहा है. आरोप है कि युवक खुद क़ो पत्रकार बताकर लखनऊ कानपुर हाईवे के पुरवा मोड़ डायवर्जन पर पीएनसी नामक कंपनी के ट्रकों से वसूली करता था.

पकड़े गए युवक पर यह भी आरोप हैं कि वह ट्रक चालकों से कभी मुर्गा तो कभी शराब की बोतल व पैसे मांगता था, न मिलने पर न्यूज छापने की धमकी देता था, 5000 रुपये की वसूली कर चुका युवक इस बार टेलीविजन मांग रहा था, टीवी ना देने पर PNC के ट्रक न निकलने देने धमकी दे रहा था. मामले में PNC कंपनी के कर्मचारी की शिकायत पर खुद को पत्रकार बताकर वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बता दें कि उन्नाव-लखनऊ हाईवे पर एलीवेटेड सड़क निर्माण का काम PNC कंपनी कर रही है. जहाँ हाईवे निर्माण में मिट्टी, मौरंग, बालू के सैकड़ों की संख्या में ट्रक आते हैं जिनसे वसूली का खेल चलता है.

कंपनी के कर्मचारी जीवन साहू की तहरीर के आधार पर थाना दही में मुकदमा संख्या- 208/2024 की धारा 308(5), 351(3) बीएनएस के तहत सुफियान व दो तीन अज्ञात के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सुफियान (22) पुत्र सुलेमान निवासी 464/70 न्यू बस्ती खजुरिया बाग थाना कोतवाली सदर उन्नाव को केन्द्रीय विद्यालय दही के पास से गिरफ्तार किया है.

देखें वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन