Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारों ने ब्लैकमेलरों व फर्जी मीडियाकर्मियों के खिलाफ एक्शन के लिए डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। जौनपुर में इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन अलावा जनपद के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन देकर फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है| जिले भर के दर्जनों पत्रकारों ने अपराधी और अराजकतत्व तथाकथित पत्रकारों, ब्लैकमेलिंग व अवैध धन उगाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है| पत्रकारों द्वारा ज्ञापन दिए जाने के बाद डीएम और एसपी ने ऐसे पत्रकारों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है |

ज्ञात हो कि वर्तमान समय में कुछ अराजक तत्व और अपराधी किस्म के लोग पत्रकारिता का चोला ओढ़ कर पत्रकारिता के पेशे को बदनाम कर रहे हैं और खबरों के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं| कुछ लोग न्यूज़ पोर्टल और चैनल की आईडी लेकर विभागों में वसूली करते हैं और ऐसे ही मामले में वसूली के दौरान कई पत्रकारों की पिटाई भी हो चुकी है| ऐसे पत्रकार बिना बुलाए एसपी और डीएम की प्रेस वार्ता में पहुँच जाते हैं और सभी पर रोब जमाते हैं। कही कहीं तो क्राईम ब्रांच का सदस्य बनकर कुछ तथाकथित पत्रकार वसूली करते हैं। ऐसे में वास्तविक पत्रकार का सम्मान और प्रतिष्ठा धूल धूसरित हो रही है| सूचना विभाग की सूची में भी फर्जी पत्रकारों का नाम मानक के विपरीत दर्ज हो गया है| पत्रकारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुलिस विभाग और LIU से सभी पत्रकारों की नये सिरे से निष्पक्ष जांच कराएं जिससे पत्रकारों की सूची सही हो सके और अपराधी किस्म के फर्जी पत्रकारों के नाम हटा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके|

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह, विनोद तिवारी, अनिल पाण्डेय, डा मनोज वत्स, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जय आनंद, राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, हसनैन कमर दीपू, अजीत सिंह, अमित गुप्ता, अरशद अब्बास, राज सैनी, नितीश कुमार, विद्याधर राय, राजन मिश्र, धर्मेन्द्र सिंह, नीरज सिंह और संजय चौरसिया सहित काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे|

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन