Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

फिल्म सिटी की क्रिकेट टीम का धमाल

फिल्म सिटी में खबरिया चैनलों की भीड़ के बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं…जो अपने टैलेंट से सुकून तलाश रहे हैं. ये खिलाड़ी संस्थान के नाम पर तो एक दूसरे से अलग हैं…लेकिन क्रिकेट के नाम पर एक हैं. रनभूमि क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का एक प्रतिष्ठित आयोजन हर साल किया जाता है. जिनमें NCR की अच्छी टीमें हिस्सा लेती हैं.

इस साल रनभूमि सीजन 13 की चैम्पियन फिल्मसिटी इलेवन बनी है. 3 मार्च को हुए फाइनल में इस टीम ने जायंट स्टैलियन टीम को 2 विकेट से हराया..टूर्नामेंट में फिल्म सिटी ने 7 मैच खेले…और सारे के सारे जीते. अब आपको इस टीम के खिलाड़ियों से भी मिलवाते हैं…

फिल्मसिटी की टीम में प्रमुख खिलाड़ी टीवी 9 भारतवर्ष, न्यूज 24 और नेटवर्क 18 के हैं. टीम की कमान टीवी 9 भारतवर्ष के मधुर राय संभालते हैं…टीवी 9 से रवि शुक्ल(सीनियर प्रोड्यूसर), अजय रावत (सीनियर वीडियो एडिटर), सन्नी कुमार (सीनियर प्रोड्यूसर), विमल कांत (एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर), मनीष शर्मा (सीनियर प्रोड्यूसर) अंकुर सक्सेना (प्रोड्यूसर)..न्यूज 24 से अपूर्व मिश्र (एंकर प्रोड्यूसर) अंकित प्रमोद, (एंकर प्रोड्यूसर), और अमितेश आनंद (प्रोड्यूसर) इस टीम के पिलर हैं.

न्यूज 18 से अमृत आनंद और मनोज मेनन इस टीम के सदस्य हैं. यहां सबसे जरूरी बात ये है कि इस टीम को टीवी 9 भारतवर्ष के मैनेजिंग एडिटर संत प्रसाद राय मैनेज करते हैं. क्रिकेट किट से लेकर प्लेयर एडिशन बल्ले और ग्राउंड की फीस..सब संत प्रसाद टीम के लिए उपलब्ध कराते हैं. वो टीम की गेंदबाजी की रीढ़ भी हैं.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की अच्छी क्रिकेट टीमों में फिल्मसिटी इलेवन का नाम शुमार हो रहा है. खबरों के तनाव को खेल का मैदान काफी हद तक कम करता है…दिलचस्प बात ये है कि टीम के सभी सदस्य अपने अपने चैनल में अहम पदों पर हैं…अपना बेस्ट देते हैं…और काम से कोई समझौता नहीं करते…मैदान में भी ये खिलाड़ी जीत से समझौता नहीं करते. फिल्मसिटी से इन खिलाड़ियों को प्यार मिलता रहे…यही इस टीम का हासिल होगा.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन