Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

राजस्थान के नंबर वन न्यूज़ चैनल फर्स्ट इंडिया न्यूज़ ने किए 10 साल पूरे, सीएम हुए जश्न में शामिल

जयपुर : खबरों की दुनिया में राजस्थान के नंबर १ न्यूज़ चैनल ‘फर्स्ट इंडिया न्यूज़’ ने किए 10 साल पूरे… 10 सालों के जश्न को मनाने के लिए होटल के क्लार्स आमेर में भव्य समारोह का आयोजन गुरुवार की शाम किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिरकत की…

आयोजन में चैनल हेड जगदीश चंद्र सहित चैनल के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी, चैनल के सीईओ एव मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, चैनल के प्रोमोटर्स और फर्स्ट इंडिया चैनल के सभी कर्मचारी इस आयोजन में मौजूद रहे…

चैनल की सराहना करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने चैनल हेड डॉ. जगदीश चंद्र के कार्यशैली की सराहना भी की…उन्होने कहा कि डॉ. जगदीश चंद्र जिस चैनल पर भी हाथ रखते हैं वो हमेशा बुलंदियों को छूता है…संघर्ष और समर्पण के साथ एक इमेज बनती है एक दिन में नही बनती हैं.

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैनल के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने संबोधन की शुरूआत गीता के उदाहरण देते हुए कि…उन्होने कहा कि कर्म किए जाओ, फल की इच्छा मत करो…यहीं नहीं पवन अरोड़ा ने चैनल की सफलता का श्रेय पूरे चैनल को दिया…उन्होने कहा चाहे रिपोर्टर्स हो, स्टिंगर्स हो, डेस्क, इनपुट, MCR, PCR, कैमरा, डिजिटल हर एक विभाग पूरी शिद्दत के साथ लगा हुआ है…इन्ही की बदौलत आज हम इन ऊंचाईयों को छू रहे हैं…

कार्यक्रम में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने भी शिरकत की…इसके अलावा महिपाल सिंह, मोहन सिंह टाडा, संजय पूनियां भी मौजूद रहे….वहीं सीनियर एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत समेत कई चैनल के रिपोर्टर्स, स्टिंगर्स समेत पूरा फर्स्ट इंडिया का परिवार मौजूद रहा…

कार्यक्रम में रात्रि भोज का आयोजन भी हुआ…वहीं इसके अलावा लाइव बैंड की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया…

देखें ये वीडियो-

https://www.instagram.com/reel/C2RmyBKuP2t/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन