Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीआईपी न्यूज़ ने पैसे लेकर की नियुक्ति फिर निकाल दिया!

वीआईपी सैटेलाइट न्यूज चैनल द्वारा धोखाधड़ी व पैसे हड़पने के संबंध में आपको अवगत कराना चाहता हूँ। मै शिवा पटेल जिला कन्नौज यूपी का निवासी हूं।

वीआईपी न्यूज चैनल पर लखनऊ टीम द्वारा मुझसे 5k ब्यूरो चीफ, कन्नौज बनाने के नाम पर एडवांस लिया गया Paytm पर। उसके 1 महीने बाद मुझे राशि सिंह (जो लखनऊ ऑफिस में असिस्टेंट हैं) के द्वारा ग्रुप से रिमूव कर दिया गया बिना कोई पूर्व सूचना दिए। मेरे द्वारा एडवांस जमा Rs 5k वापस देने की मांग की गई तो पेमेंट वापस नहीं दिया है।

कृपया आपसे निवेदन है इस मामले को प्रमुखता से प्रसारित करें जिससे अन्य पत्रकार धोखाधड़ी का शिकार ना हो पाए।

शिवा पटेल
कन्नौज यूपी


इस बारे में चैनल का पक्ष पढ़िए….

VIP न्यूज़ के कन्नौज संवाददाता पर चैनल की माइक ID लेकर धन उगाही का आरोप….

संस्थान ने एसपी कन्नौज सहित जिला सूचना अधिकारी को लिखा पत्र…

कन्नौज में शिवा पटेल नामक युवक एक निजी चैनल की आईडी लेकर जमकर वसूली व दबंगई कर रहा है। युवक को अनियमितताओं के चलते चैनल से हटाया गया है, उसके बाद भी वह खुद को पत्रकार बता आमजन में दबंगई व आपराधिक करतूतों को अंजाम दे रहा है। कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रहने बाले शिवा पटेल पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है और वो जेल भी जा चुका है संस्थान हित में निर्णय लेते हुए यूपी हेड ने उन्हें तत्काल संस्थान से हटा दिया है और पुलिस अधीक्षक कन्नौज ,डीएम कन्नौज के साथ ही साथ जिला सूचना अधिकारी को उचित कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है । उसमे कहा है कि शिवा पटेल ने जो भी आरोप लगाये है वो मिथ्या है ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन