Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

महाकुंभ : गंगा के जल पर यूपी पॉल्यूशन बोर्ड और केंद्रीय जांच एजेंसी आमने-सामने

प्रयागराज के संगम में पानी की गुणवत्ता को लेकर चल रहे विवाद में उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने केंद्रीय पॉल्यूशन बोर्ड की रिपोर्ट को चुनौती दी है।

इस स्थिति ने नदियों के संरक्षण और जल गुणवत्ता पर विचार करने की आवश्यकता को फिर से उजागर किया है।


प्रभाकर कुमार मिश्रा-

प्रयागराज में संगम में प्रदूषित पानी का मामला : UP पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने केंद्रीय पल्यूशन बोर्ड के रिपोर्ट को झुठला दिया है। NGT में दायर रिपोर्ट में यूपी पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने कहा है कि संगम का पानी नहाने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

यूपीपीसीबी ने कहा है कि नालों के माध्यम से कोई भी प्रदूषित सीवेज सीधे गंगा नदी या यमुना नदी में नहीं छोड़ा जा रहा है। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी पर 6 पॉइंटस पर नदी के पानी नहाने के लिए उपयुक्त है। शास्त्री ब्रिज के पास बायो केमिकल ऑक्सीजन डिमांड और फ़िकल कॉलीफॉर्म के आंकड़ों में मामूली वृद्धि हुई है।

NGT ने यूपी पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट पर असंतोष जताया। NGT ने यूपी पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से कहा है कि वह CPCB की रिपोर्ट पर कार्रवाई करे। UPPCB गंगा यमुना में पानी की गुणवत्ता को लेकर एक हफ्ते में नया रिपोर्ट दाखिल करेगा। अगली सुनवाई 28 फरवरी को होगी।


मनीष पांडेय-

संगम का जल स्नान लायक व आचमन करने लायक है उसकी पूरी टेस्टिंग रिपोर्ट भी सदन में सी एम योगी ने रखी जो प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड की तरफ से दी गई है इसलिए जो लोग कह रहें है कि संगम का जल स्नान व आचमन लायक नहीं है वो सिर्फ महाकुंभ को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है : सी एम योगी

ये भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन