Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एंकर गरिमा श्रीवास्तव ने ‘जनतंत्र टीवी’ से किया नए सफर का आगाज़

युवा न्यूज़ एंकर गरिमा श्रीवास्तव ने अपने नए सफर की तरफ रुख किया है. ‘स्वदेश न्यूज़’ को अलविदा कहकर गरिमा श्रीवास्तव अब नोएडा से प्रसारित नेशनल न्यूज़ चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ का हिस्सा बन गई हैं.

मीडिया जगत में 2019 से गरिमा लगातार काम कर रही हैं. गोरखपुर की रहने वाली गरिमा ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए 2017 में भोपाल का रुख किया और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से स्नातक और परास्नातक की डिग्री पूरी की.

स्नातक के दौरान ही कैंपस प्लेसमेंट से उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में शामिल होने का मौका मिला. सबसे पहले ‘द लोकनीति’ फिर दिल्ली से संचालित ‘इंडिया न्यूज़’ में शामिल हुईं. यहां उनके कार्य प्रदर्शन को देखते हुए एमडी और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा सम्मानित भी किया गया.

लगभग डेढ़ साल इंडिया न्यूज़ के साथ काम करने के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान गरिमा ने भोपाल का रुख किया और टीवी 27 न्यूज़ का हिस्सा बनीं. वहां गरिमा का ग्राउंड शो “चुनावी चौपाल…नेता जी का क्या हाल” खूब चर्चा में रहा.

यहां से गरिमा ने “स्वदेश न्यूज़” का रुख किया. अपने शायराना डिबेट के ज़रिए गरिमा ने स्वदेश न्यूज़ में लोहा मनवाने के बाद अब एक बार फिर उन्होंने जनतंत्र टीवी का हिस्सा बनकर नोएडा का रुख किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन