Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गौरव भाटिया भी कोई कमजोर आदमी थोड़े हैं, आ गया कार्रवाई का नोटिस!

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया आज दिन भर ट्विटर पर ट्रेंड रहे उधर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन को नोटिस भेज दिया है. एडवोकेट गौरव भाटिया भी कोई कमजोर आदमी थोड़े हैं. तब, राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं.

दी गई नोटिस में कहा गया है कि, “एससी बार एसोसिएशन समिति को पता चला कि आज 20 मार्च 2024 को श्री गौरव भाटिया, वरिष्ठ अधिवक्ता, सदस्य और पूर्व माननीय सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव, एलडी की अदालत में पहुंचे थे. जब वह कोर्ट रूम के अंदर थे, गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन के पदाधिकारी कोर्ट रूम के अंदर आए और श्री भाटिया वरिष्ठ अधिवक्ता, को बताया कि उन्होंने आज हड़ताल की हुई है.श्री भाटिया मामले को स्थगित करने के लिए तुरंत सहमत हो गए, इसके बावजूद जिला एवं सत्र न्यायाधीश की उपस्थिति में एक वकील ने वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उनका बैंड छीन लिया.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन कोर्ट रूम के अंदर मौजूद एक वकील द्वारा किए गए इस गंभीर दुर्व्यवहार का संज्ञान लेता है और संबंधित वकील द्वारा किए गए ऐसे गैर-पेशेवर और अवैध कृत्य की कड़ी निंदा करता है क्योंकि यह पूरी कानूनी बिरादरी को बदनाम करता है.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की कार्यकारी समिति से उक्त वकील की पहचान करने, उसे नोटिस देने और संबंधित वकील के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता है.”

पढ़ें लेटर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन