Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार गौरव सैनी अब पीआईबी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!

पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का लंबा अनुभव रखने वाले पत्रकार गौरव सैनी ने अपने करियर की नई पारी शुरू की है। उन्होंने भारतीय सूचना सेवा (Indian Information Service – IIS) में मीडिया एंड कम्युनिकेशन ऑफिसर के रूप में नियुक्ति ग्रहण कर ली है। वर्तमान में वे प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), नई दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे।

गौरव सैनी ने यह जानकारी अपने लिंक्डइन पोस्ट के माध्यम से साझा की। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि पत्रकारिता ने उनके सोचने के तरीके और अभिव्यक्ति को गहराई दी और इस सफर में बनी दोस्तियां व यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने अब तक की यात्रा के लिए आभार जताया है।

गौरव सैनी भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से शिक्षित हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान एक गंभीर, संतुलित और पेशेवर पत्रकार के रूप में रही है। मीडिया में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद अब वे सरकारी संचार व्यवस्था में अहम भूमिका निभाएंगे।

मीडिया जगत में उनके इस नए दायित्व को लेकर सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे अपने अनुभव का लाभ सरकारी सूचना एवं संचार प्रणाली को और प्रभावी बनाने में देंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन