Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

एम्स की महिला डाक्टर ने जान देने से पहले फेसबुक पर समलैंगिक पति से रिश्ते रखने वालों का नाम लिखा

सुसाइड करने वाली एम्स की महिला डाक्टर प्रिया बेदी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपने पति कमल से बेइंतहा प्यार करती थी लेकिन मुझे अफसोस है कि वो कभी भी मेरे प्यार को समझ नहीं पाया। शादी के 6 महीने बाद ही मुझे एहसास हो गया कि मेरा पति गे है, उसने झूठ बोलकर मुझसे शादी की है, उसके कई लोगों से समलैंगिक रिश्ते हैं लेकिन जब मैंने उससे सच्चाई जाननी चाही तो उसने मेरे साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया। मैं अपने गे पति की मानसिक और शारीरिक टॉर्चर के ही कारण आज मरना बेहतर समझती हूं। प्रिया ने फेसबुक पर उन लोगों का नाम भी लिखा है जिससे उसके पति कमल के शारीरिक रिश्ते थे।

प्रिया ने लिखा है कि अगर हमारे समाज में ऐसे लोग हैं तो कभी उनसे शादी मत कीजिए। गौरतलब है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक 31 वर्षीया महिला डॉक्टर प्रिया बेदी ने शनिवार रात को अपनी कलाई काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका शव पहाड़गंज में एक होटल के कमरे से बरामद किया। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। प्रिया एम्स में सीनियर एनेस्थेटिस्ट के तौर पर कार्यरत थीं। सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने रविवार शाम प्रिया के पति कमल बेदी को गिरफ्तार कर लिया। बेदी भी एम्स में बतौर त्वजा विशेषज्ञ कार्यरत है। प्रिया का पति खुद एक डॉक्टर है। पुलिस के अनुसार प्रिया के पति ने शनिवार को अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रिया की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बताया, अभी हम मामले की और जांच कर रहे हैं। सुसाइट नोट के आधार पर हमने प्रिया के पति को गिरफ्तार कर लिया है और आज पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

मूल खबर….

डाक्टर पति के ‘गे’ होने, शादी के 5 साल तक फिजिकल रिलेशन न बनने और टार्चर से परेशान एम्स की महिला डाक्टर ने जान दी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन