Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गाजीपुर प्रेस क्लब का चुनाव संपन्न, सूर्यवीर अध्यक्ष और आशुतोष बने महासचिव.. देखें तस्वीरें

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज जिला पंचायत सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह और महासचिव पद पर आशुतोष त्रिपाठी ने शपथ ली जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव चतुर्वेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, सहसचिव विनय तिवारी, कोषाध्यक्ष राममनोज त्रिपाठी और आय-व्यय निरीक्षक इन्द्रासन यादव ने शपथ ली।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने शपथ दिलायी।शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी एमएलसी विशाल सिंह चंचल, अमरीश सिंह भोला, सदस्य विकास प्राधिकरण वाराणसी, गाजीपुर सदर से समाजवादी पार्टी विधायक जैकिशन साहू, जंगीपुर से समाजवादी पार्टी विधायक बीरेंद्र यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जमानियां से समाजवादी पार्टी विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह समेत जनपद के सभी वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे साथ ही जनपद के समस्त पत्रकार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रमोद श्रीवास्तव अनंग ने किया जबकि अध्यक्षता सूर्यवीर सिंह ने किया।

बता दें गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का चुनाव 31 मार्च को सम्पन्न हुआ था जिसमें अध्यक्ष पद पर सूर्यवीर सिंह चुने गये थे जबकि महासचिव पद पर आशुतोष त्रिपाठी चुने गये थे। सूर्यवीर सिंह को 41 मत जबकि आशुतोष त्रिपाठी को 45 मत प्राप्त हुये थे। अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विविरोध चुने गये थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन