Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

फिल्म फेस्टिवल में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह को विशेष सम्मान मिला

मदन मोहन सोनी

ताजमहल के शहर आगरा में 3-5 नवम्बर, 2023 को 5वें ग्लोबल ताज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ। समापन के तीसरे दिन, 8 नवम्बर 2023 को वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह को एक विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। समारोह में डॉ. भानु प्रताप सिंह को उनके पत्रकारिता के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

लगभग 35 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय डॉ. भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारिता की शुरुआत आगरा के सांध्य दैनिक स्वराज्य टाइम्स से की। उसके बाद भानु प्रताप ने दैनिक जागरण, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, द सी एक्सप्रेस, पत्रिका, कल्पतरु एक्सप्रेस जैसे संस्थानों में अहम पद पर अपनी सेवाएँ दी।

यह सम्मान उन्हें हिंदी मीडिया में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनके साथी पत्रकारों और सहयोगियों ने दिया।इस मौके पर 5वें ग्लोबल ताज महल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन सूरज तिवारी को कई सुझाव भी दिये।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन