Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

CR ऑफिस के सन्नाटे के बीच गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के बायर्स ने किया AOA इलेक्शन का एलान

ग्रेटर नोएडा : आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसायटी में पिछले 9 महीने से कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमानी द्वारा थोपी गई Ad-Hoc AOA की मनमानियो और अनियमिताओ से परेशान होकर सभी फ्लैट खरीदारों ने पिछले रविवार को एक मीटिंग की और यह सुनिश्चित किया कि सोसाइटी में यूपी अपार्टमेंट एक्ट के Model Bylaws को adopt करके चुनाव के तहत AOA का गठन किया जाए।

इसी कड़ी में आज (18 अप्रैल 2024) आम्रपाली गोल होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी के कुछ सदस्यों की टीम कोर्ट रिसीवर आर वेंकट रामानी के ऑफिस जाकर चुनाव की मांग करते हुए नोटिस जमा कराया। इसमें 21 दिन के समय के अंदर कोर्ट रिसीवर के ऑफिस की तरफ से चुनाव करवाने की मांग रखी गई है। Notice के साथ सोसाइटी में रहने वाले 400 से ज़्यादा घर ख़रीदारों का Signature किया हुआ पत्र भी सौंपा गया।

अगर कोर्ट रिसीवर ऑफिस की तरफ से 21 दिन के अंदर कोई भी जवाब नहीं आता है, तो होम बायर्स मिलकर एक तारीख निश्चित करेंगे और उस तारीख पर होम बायर्स अपनी तरफ से चुनाव करवा कर और अपनी एओएए का गठन करेंगे।

चुनाव उपरांत AOA गठन की कॉपी सी आर ऑफिस और Registrar office में जमा करके सोसाइटी के आगे के चलने वाले मेंटेनेंस कार्य चुनाव द्वारा गठित AOA के तहत किए जाएँगे।

आज की मीटिंग में श्री दिलीप कुमार, श्याम सिंह, भूपिन्दर कुमार, देवेंद्र सिंह एवम् सुनील कुमार सिंह घर ख़रीदारों की तरफ़ से उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन