Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गूगल सर्च इंजन में साइबर लुटेरों के भी नंबर, जाल में फंसा ‘आज’ का पत्रकार!

अजीत कुमार पांडेय-

गूगल सर्च इंजन में साइबर लुटेरों के नंबर होने से आए दिन लोग अपनी मेहनत और खून पसीना बहाकर कमाई पूँजी से हाथ धोकर बैठ रहे हैं।

मजेदार बात यह है कि शासन प्रशासन आज भी इन अदृश्य लुटेरों के गिरेबान तक पहुंचने में नाकामयाब ही है। कहीं-कहीं प्रशासन साइबर लुटेरों के गिरेबान तक पहुंच भी रहा है तो भी साइबर लुटेरों के हौसले पस्त करने में नाकाम है। अभी हाल ही में वाराणसी से प्रकाशित होने वाले आज हिंदी दैनिक के मऊ ब्यूरो चीफ ऋषिकेश पाण्डेय साइबर लुटेरों के शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार विगत दिनों वह अपने आज कार्यालय के ऊपरी तल पर आराम फरमा रहे थे। उनके सहयोगी ने फोन कर कार्यालय आने के लिए आवाज दी। जैसे ही वे दरवाजे से बाहर आने के लिए दरवाजे को खोलने का प्रयास किये,दरवाजे में लगा गोदरेज कंपनी का आटोमेटिक लॉक अचानक लॉक मिला।

आनन फानन में पत्रकार ने गोदरेज कंपनी का हेल्पलाइन नंबर गूगल से प्राप्त कर सहायता मांगी। उन्हें सहायता देने की बजाय बातों में उलझा कर ऑनलाइन दरवाजा खोलने की बात कही गई। साइबर लुटेरों द्वारा मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी मानकर दरवाजे के लॉक खोलने की बात भी कही गई। जिसको सच मानकर पत्रकार ने हामी भर दी।

लुटेरे बड़ी चालाकी से ओटीपी प्राप्त कर बैंक एकाउंट से रुपये निकालने में कामयाब हो गये।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन