Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

व्हाट्सएप ग्रुप पर सवाल उठाया तो जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ने पत्रकार को कूट डाला!

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में नयी कार्यकारिणी बनने के बाद से ही विवादों का दौर खत्म नहीं हो रहा है. आज बुधवार को क्लब में शर्मनाक घटना घटी जिसकी चारो तरफ निंदा की जा रही है.

दरअसल, व्हाट्सएप ग्रुप पर वर्तमान पदाधिकारियों के खिलाफ सवाल उठाना पत्रकार और कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश यादव पर भारी पड़ गया. उन्हें प्रेस क्लब के वर्तमान प्रभावशाली पदाधिकारी ने अपने साथियों सहित प्रेस क्लब परिसर में ही गिराकर पीट दिया.

पीटने वाला पदाधिकारी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके सलाहकार अवनीश अवस्थी के बेहद खास माने जाते हैं और इसलिए पुलिस से भी इस मामले में कोई खास उम्मीद नहीं की जा रही है. दुर्गेश यादव ने जब अपने साथ हुई घटना की जानकारी पत्रकारों से जुड़े ग्रुप में डाली तो कई वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारियों ने भी मामले की निंदा की है.

चर्चा है कि दुर्गेश पर हाथ उठाने वाले पदाधिकारी ने कुछ दिन पहले ही एक और पत्रकार को कमरे में बंद कर पीटा था. मुख्यमंत्री और उनके सलाहकार के करीबी होने के कारण इस पदाधिकारी की प्रदेश पुलिस में गहरी पैठ है और नौकरशाही पर भी अच्छा प्रभाव है. यही वजह है कि कोई भी पत्रकार इस मामले में खुल कर कुछ बोलना नहीं चाहता है.

मारपीट की इस घटना के बाद गोरखपुर के कुछ बड़े अखबारों के वरिष्ठ पत्रकार भी इस कदर डर गये हैं कि वह मन ही मन आह तो भर रहे हैं लेकिन बोल कुछ नहीं पा रहे हैं. क्योंकि उन्हें भी कहीं न कहीं यह डर सताने लगा है कि कहीं अगला नम्बर उनका ही न आ जाए.

हालांकि इस मसले पर मार खाने वाले और मारने वाले दोनों का नंबर बंद आया, जिसके चलते भड़ास से उनका संपर्क नहीं हो सका. यदि इस मामले पर कोई भी अपना पक्ष रखना चाहे तो भड़ास4मीडिया को [email protected] पर मेल भेजकर कह, बता सकता है.

नीचे देखें झगड़े-टंटे के बाद व्हाट्सएप ग्रुप के कुछ स्क्रीनशॉट..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन