Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव- कौन बना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री? देखें रिजल्ट

वेद रत्न शुक्ला-

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न होने के बाद रिजल्ट भी आ चुका है। परिणाम के साथ ही इस चुनाव को लेकर सारी सरगर्मी भी समाप्त हो चुकी है.

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के चुनाव में रितेश मिश्र रिकॉर्ड 227 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज यादव को 119 जबकि कुंदन उपाध्याय को 104 वोट मिले। वहीं, अतुल मुरारी तिवारी को महज 2 वोट से संतोष करना पड़ा। जबकि 1 वोट अवैध रहा।

महामंत्री पद के लिए पंकज श्रीवास्तव 323 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यतींद्र मिश्र को 191 वोट से हराया। यतींद्र को 132 वोट जबकि बिजेंद्र को 99 और हेमंत तिवारी को महज 14 वोट मिल सके। इस पद पर 2 वोट इनवैलिड रहे।

इस चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र द्विवेदी 290 वोट प्राप्त कर जीत गये। इस पद पर धनेश को 140 और बागीश को 139 वोट मिले।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन