Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

योगी सरकार के अफसरों को गोवंश संरक्षण के लिए चंदा चाहिए पत्रकारों से!

सुधीर सिंह गब्बर-

वाह रे योगी सरकार के अफसर। लाखो की सैलरी, गाड़ी, बंगला, नौकर और ऊपरी कमाई भी लाखों करोड़ों में। सरकारी बजट में भी लूट और भ्रष्टाचार करने का अधिकार इनको है। लेकिन गोवंश के संरक्षण के लिए चंदा चाहिए पत्रकारों से।

उन पत्रकारों से चंदा चाहिए जिनकी कमाई ढेला भर भी नहीं है। जिनके बाइक का पेट्रोल भी चंदा से भरा जाता है। जिनको सरकार न तो एक चवन्नी देती है। और न ही इनके अफसर चपरासी के बराबर भाव देते हैं।

अब ये बेचारे पत्रकार भी गो वंश के लिए चंदा दें। ताकि उसकी रकम से ये कमीशनखोरी कर सकें। साहब हम गाय पालते हैं। खुद गौ सेवा करते हैं और दूध पीते हैं। हमसे न हो पायेगा।

हां जितने सरकारी कर्मचारी हैं अगर अपने एक महीना का वेतन दान कर दें तो अरबो का बजट हो जाएगा।

नमस्कार।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन