
ग्रेटर नोएडा- आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसायटी में आज Ad-Hoc AOA की तरफ से GBM बुलाई गई थी. मीटिंग में Ad-Hoc AOA को डर था कि सोसाइटी निवासी मिलकर उनके खिलाफ Ad-Hoc AOA को भंग करने के लिए वोटिंग करेंगे, इसीलिए सोसाइटी निवासी मीटिंग में ना पहुंच पाएं यह सुनिश्चित करने के लिए Ad-Hoc AOA ने सुबह गार्ड्स की वेशभूषा में कुछ बाउंसर बुलाए.
नतीजतन, बाउन्सरों ने सोसाइटी के गेट पर लोगों को रोकना शुरू किया. जब लोगों ने सोसाइटी में घुसना चाहा तो बाउंसर और गार्ड्स ने मिलकर लोहे की रॉड से सोसाइटी वासियों पर हमला शुरू कर दिया. इस हमले से कुछ लोगों को गहरी चोटें आई हैं. सोसाइटी के गार्डों द्वारा लोहे की रॉड से हमला किए जाने के पश्चात सोसायटी में रहने वाले गुस्से में आ गए और सभी गार्ड्स को धक्के मार के गेट से बाहर कर दिया एवं मेंटेनेंस ऑफिस जाकर Ad-Hoc AoA कर्मचारियों से गार्ड्स की शिकायत की.
लेकिन Ad-Hoc AOA पदाधिकारी के द्वारा सोसायटी वासियों की एक भी बात नहीं सुनी गई. जिससे गुस्से में आए लोगों ने AOA कर्मचारियो पर स्याही फेंकी और हाथापाई भी हुई.अंत में सोसाइटी निवासियों ने मिलकर पुलिस बुलाई. पुलिस की मौजूदगी में सोसायटी निवासियों ने Ad-Hoc AOA के खिलाफ में वोटिंग की और मांग की की इस AOA को भंग करके नई AOA चुनाव के द्वारा गठित की जाए.
सोसायटी वासियों ने गार्ड द्वारा इस तरह से हमला किए जाने पर गुस्से में आए लोगों ने पुलिस थाने में जाकर एफआईआर लिखवाई दूसरी तरफ से AOA के पदाधिकारी भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए.

आखिरकार दोनों पक्षों में इस बात पर फैसला हुआ की वर्तमान AOA तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा कोर्ट रिसीवर आर वेंकटरमनी को सौंप देगीl पुलिस की उपस्थिति में Ad-Hoc AOA के सभी पदाधिकारीयों ने यह लिखित में दिया की आज शाम तक हम अपना इस्तीफा कोर्ट रिसीवर को भेज कर कोर्ट रिसीवर से आगे इलेक्शन करवाने की मांग करेंगे.
कोर्ट रिसीवर आर वेंकट रामानी से निवेदन किया जाएगा कि जितना जल्दी हो सके सोसाइटी में चुनाव करवा कर नई AOA का गठन करवाया जाए जिससे सोसाइटी के मेंटेनेंस कार्य और बाकी सब कार्य बिना रोक टोक चलते रहें.
देखें वीडियो….



sunil
September 5, 2024 at 7:51 am
Supreme court speaker involved all this direct sabse phele uska transfer ho