Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

असम ट्रिब्यून के प्रशांत बरुवा समेत 3 अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को मिला सम्मान

गुवाहाटी में विश्व संवाद केंद्र की तरफ से आयोजित देवर्षि नारद जयंती सम्मान समारोह में असम ट्रिब्यून समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक प्रशांत ज्योति बरुवा को वर्ष 2024 का नारद जयंती पुरस्कार प्रदान किया गया. इसके अलावा तीन अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली दूरदर्शन के कंसल्टिंग एडिटर अशोक श्रीवास्तव रहे. श्रीवास्तव ने प्रशांत बरुवा को अंगवस्त्र, किताबें, स्मृति चिह्न, भारत माता की छवि और नकद के साथ देवर्षि नारद जयंती सम्मान प्रदान किया.

इन तीन वरिष्ठ पत्रकारों का भी हुआ सम्मान
इस सम्मान समारोह में दैनिक अग्रदूत के दिगंत गोस्वामी, असमिया प्रतिदिन की पद्मिनी हजारिका और एनडी 24 के राजू बरुवा को द वर्ल्ड न्यूज सेंटर की ओर से सम्मानित किया गया. इस दौरान तीन पुस्तकों जंगल सत्याग्रह और आरएसएस, मृत्युंजय वीर, आधुनिक भारतर खनिकर (बांग्ला अनुवाद) का विमोचन भी किया गया.

कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र असम के अध्यक्ष और लेखक डॉ गौरांग शर्मा, उपाध्यक्ष और आरएसएस गुवाहाटी महानगर संघचालक गुरु प्रसाद मेधी, विश्व संवाद केंद्र के संपादक किशोर शिवम व अन्य बड़ी संख्या में महानुभाव उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन नव बुजरबरुआ ने किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन