Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हरिभूमि मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट हुई री-लॉन्च

रिभूमि मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म हरिभूमि डॉट कॉम की शुक्रवार को एमपी की राजधानी भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थिति चिनार फॉर्च्यून बिल्डिंग में एक सादे व आत्मीय समारोह में री-लॉन्चिंग की गई। दो दशक से हरिभूमि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सरोकार की खबरें यूजर्स तक पहुंचा रहा है। समय के बदलते परिवेश, तकनीक और प्रसार को देखते हुए हरिभूमि वेबसाइट को नए स्वरूप और नए अंदाज में पेश किया गया है। इसकी टैगलाइन रखी गई है-निष्पक्ष, निर्भीक और सिर्फ सच।

हरिभूमि वेबसाइट का चिनार बिल्डिंग में एक आकर्षक नेशनल न्यूज रूम बनाया गया है। वेबसाइट के नेशनल हेड दिलीप चतुर्वेदी ने इस मौके पर अपनी टीम के साथ केक भी काटा।

इस मौके पर हरिभूमि के संपादक प्रमोद भारद्वाज ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, ‘हरिभूमि वेबसाइट खबरों की दुनिया में ‘विजिलेंट और विश्वसनीयता’ का बेजोड़ उदाहरण बनेगा। वेबसाइट के सारे सेक्शन अपनी एक अलग ही छाप छोड़ेंगे। समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में हरिभूमि डिजिटल नई ऊंचाइयां छुएगा।’

जीएम डॉ. नीरज पांडेय ने कहा कि, ‘हमारे मीडिया समूह की कोर स्ट्रेंथ डिजिटल से और मजबूत होगी। प्रमोद भारद्वाज व डॉ. नीरज पांडेय ने शुभारंभ के अवसर पर नेशनल हेड दिलीप चतुर्वेदी के साथ फीता भी काटा। हरिभूमि वे इस मौके पर inh न्यूज चैनल के ब्यूरो हेड अनुराग मालवीय, साथ ही हरिभूमि-आईएनएच की मार्केटिंग व सकुर्लेशन टीम के प्रबंधक भी उपस्थित थे।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन