Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बाहुबली हरिशंकर तिवारी की मूर्ति लगनी थी, चल गया बुलडोज़र!

पूर्वांचल की राजनीति में बतौर बाहूबली पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी की प्रतिमा लगाने के लिए बनाए गए चबूतरे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. ग्रामीणों में जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर गुस्सा बताया जा रहा है. मौके पर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

पंडित हरिशंकर की जयंती पर उनके पैतृक गांव टांडा में उनकी प्रतिमा लगाने की तैयारी की जा रही थी. प्रतिमा लगाने के लिए ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से डुगडुगी पिटवाकर प्रस्ताव पारित किया था.

इस मामले में एसडीएम का कहना है कि राजा वशिष्ठ त्रिपाठी नामक व्यक्ति द्वारा 21 जुलाई को इसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की थी. शिकायत में जमीन को सरकारी बताते हुए बिना शाशनादेश के मूर्ति स्थापित करने और मुख्य द्वार का नाम बदलने संबंधी बात कही गई थी.

बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को पूर्व मंत्री हरिशंकर के जन्मदिन पर प्रतिमा लगाने का निर्णय ग्रामीणों और ग्राम प्रधान द्वारा लिया गया था. प्रधान और गांव के अन्य लोग भूमि प्रबंध समिति का प्रस्ताव लेकर एसडीएम के पास पहुंचे थे. हालांकि, वहां प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं मिलने के बाद सभी ने 29 जुलाइ को जिलाधिकारी से मुलाकात की. सभी ने डीएम को प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव सौंप कर अनुमति मांगी थी.

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा ना तो अनुमति दी गई और न ही प्रतिमा स्थापित करने के लिए मना किया गया. जबकि बुधवार को एसडीएम राजू कुमार, सीओ समेत कई थानों के फोर्स ने बुलडोजर लगवाकर चबूतरा गिरा दिया. प्रशासन को लोगों का बारी विरोध भी झेलना पड़ा. अधिकारियों से ग्रामीणों की तीखी नोक-झोंक भी हुई.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन