Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ छायाकार हरजिंदर सिंह और पत्रकार अरविन्द श्रीवास्तव का निधन

लखनऊ : एक दुखद खबर है. वरिष्ठ छायाकार हरजिंदर सिंह का निधन हो गया है. उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट हरजिंदर सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. हिन्दी दैनिक ‘आज’ से बीते कई दशकों से संबद्ध रहे हरजिंदर सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया है.

लखनऊ : एक दुखद खबर है. वरिष्ठ छायाकार हरजिंदर सिंह का निधन हो गया है. उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट हरजिंदर सिंह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. हिन्दी दैनिक ‘आज’ से बीते कई दशकों से संबद्ध रहे हरजिंदर सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया है.

राज्य मुख्यालय पर कई दशकों से मान्यता प्राप्त छायाकार रहे हरजिंदर सिंह को श्रद्दांजिल अर्पित करते हुए समिति ने उन्हें लोकप्रिय, मिलनसार व सबके साथ सुख दुख में शरीक रहने वाला बताया है. उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने हरजिंदर सिंह के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके संतप्त परिवार के प्रति संवेदता जतायी है. दिवंगत छायाकर हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर ३.३० बजे भैसाकुंड शवदाह गृह पर होगा.

सगीर ए खाकसार ने सूचना दी है कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिद्धार्थनगर ज़िले के बढ़नी बॉर्डर के प्रखर पत्रकार अरविंद श्रीवास्तव का निधन हो गया है. इससे बढ़नी और कृष्णानगर मे शोक की लहर दौड़ गयी है. दैनिक जागरण से जुड़े अरविंद स्थानीय लोगों में काफी लोकप्रिय थे. उनके निधन से नेपाल सीमा पर साफ सुथरी पत्रकारिता की छवि को धक्का लगा है. बहुत ही संक्षिप्त बीमारी में गोरखपुर मेडिकल कालेज में रात एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

वो कबीर पंथ से जुड़े थे, इसलिए उनकी चिता को अग्नि नहीं दी गयी. उनके परिवार की इच्छा के अनुसार उनको सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. उनकी अंतिम यात्रा में नेपाल और भारत के सीमाई इलाके के लोग भारी तादाद में शामिल हुए. इसमें पत्रकारों के अलावा ब्यापारी, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे. उनके अंतिम संस्कार में वरिष्ठ पत्रकार राकेश तिवारी, अभय बख्शी, मुस्तन सेरूल्लाह खान, विकास सिंह, विजय श्रीवास्तव, सलमान हिंदी, आज़ाद फ़ैज़ी, इरशाद अहमद, अजय गुप्ता, दिनेश पांडेय, रवि शुक्ला, सरदार हरभजन सिंह, त्रियुगी अग्रहरि, सतीश शर्मा, मोहम्मद इब्राहिम, जमाल अहमद, मुजीबुल्लाह, सगीर ए खाकसार आदि के अलावा शोहरत गढ़ विधान सभा के बसपा प्रत्याशी मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने हिस्सा लिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। परिजनों को पहाड़ जैसे इस दुख को सहने की शक्ति दे। अंतिम संस्कार में शामिल सभी लोगों ने ईश्वर से यही प्रार्थना की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन