Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

लिफाफा मिला कि नहीं? हर्षवर्धन त्रिपाठी का जवाब पढ़िए!

भाजपा के दीपावली मंगल मिलन में लिफाफा मिलने के सवाल पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन में लिफाफा मिलता है, यह कोई महामूर्ख ही सोच सकता है।

वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी

हर्षवर्धन त्रिपाठी-

यह प्रश्न इतना मूर्खतापूर्ण है कि इसका उत्तर नहीं देना चाहिए, लेकिन सामान्य जन को स्थिति स्पष्ट रहे, इसके लिए बताता हूँ।

भाजपा के दीपावली मंगल मिलन में सुस्वादु भोजन था और सबको मिठाई का डिब्बा दिया जा रहा था। हमने मिठाई का डिब्बा भी नहीं लिया, लेने में कोई बुराई नहीं थी, ले भी सकते थे। हम टैक्सी से गए थे तो लौटते समय हमें मीडिया के ही एक साथी ने प्रेस क्लब तक छोड़ा। उन्होंने मिठाई का डिब्बा अपनी टैक्सी के चालक को देते हुए कहा कि यह मिठाई आपके लिए है।

किसी भी ऐसे आयोजन में किसी को लिफाफा नहीं मिलता, मिल सकता है, यह सोचना भी मूर्खता ही है। इसका यह कतई अर्थ नहीं है कि भाजपा या कांग्रेस या दूसरी पार्टियां पत्रकारों को उपकृत नहीं करती होंगी। अवश्य करती होंगी। जिनको उपकृत होने की इच्छा के साथ पार्टी अनुरूप कार्य करने की इच्छा होती होगी, उनको अवश्य उपकृत करती होंगी। सत्ताधारी पार्टी के पास केंद्र और राज्य में उपकृत करने के साधन, साधारण भाषा में कहें तो लिफाफा देने के साधन, बहुत होते हैं। वह भी होता है, लेकिन दीपावली मंगल मिलन में लिफाफा मिलता है, यह कोई महामूर्ख ही सोच सकता है।

एक और आवश्यक बात। कांग्रेस पार्टी के अभी हुए दीपावली मिलन में सिर्फ कांग्रेस के पक्ष में माने जाने वाले पत्रकारों को ही बुलाया गया था। भाजपा के दीपावली मंगल मिलन में हर कोई होता है। कांग्रेस और दूसरी पार्टियों का दीपावली मिलन निशाने पर नहीं लिया जाता, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पत्रकारों के मिलने पर उन्हें निशाने पर लिया जाता है।

रही बात चाटुकारिता और चापलूसी की, तो जिसे करना है, उसके लिए इस तरह के सार्वजनिक आयोजनों के बहाने की आवश्यकता नहीं होती। ईश्वर आपको और आपके जैसे लोगों को समझदार बनाएं।


इसे भी पढ़ें—

पीएम के साथ फोटो के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे ये लोग पत्रकार नहीं, मीडियाकर्मी हैं!

पीएम संग सेल्फी के लिए लपलपाते पत्रकारों से कठिन सवाल पूछने की उम्मीद रखना बेकार, देखें दिवाली मिलन की तस्वीरें (पार्ट-1)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास