Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

पीएम के साथ फोटो के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे ये लोग पत्रकार नहीं, मीडियाकर्मी हैं! देखें कुछ और तस्वीरें

दीपक गोस्वामी लिखते हैं कि दीपावली मिलन में पीएम के साथ फोटो के लिए उमड़े लोग पत्रकार नहीं, मीडियाकर्मी हैं, क्योंकि उन्होंने अपना पक्ष चुन लिया है और वो है सत्ता पक्ष।

दिवाली मिलन में पत्रकारों को बैरियर के पीछे खड़ा करने पर सुप्रिया श्रीनेत का ट्वीट

दीपक गोस्वामी-

दिल्ली में गुरुवार को प्रधानमंत्री ने कुछ पत्तलें सजाई थीं। इन पत्तलों पर भोग लगाने के लिए मीडिया नगरी में न्यौता लगाया गया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस ख़त्म होते ही खाने पर टूट पड़ने वाले मीडियाकर्मी प्रधानमंत्री द्वारा सजाई गईं वीवीआईपी पत्तलों को कैसे छोड़ देते भला! इसलिए पहुंच गए सारे के सारे पत्तलें साफ़ करने के लिए।

मैं उन्हें पत्रकार नहीं, बल्कि मीडियाकर्मी कह रहा हूं, क्योंकि पत्रकारों वाले लक्षण उनमें एक नहीं हैं।

12-14 सालों की पत्रकारिता में ऐसे अनेक मौके आए, जब बड़े नेताओं के साथ फोटो लेने और मंच साझा करने का मेरे पास मौका था, लेकिन मैंने उनसे दूरी बनाए रखी। कारण सिर्फ इतना था कि नेता आपके साथ फोटो या मंच तभी साझा करता है, जब वह आपको अपने करीब लाना चाहता है। ये आपकी चॉइस है कि आप उससे करीबी बनाना चाहते हैं या नहीं।

गुरुवार को भाजपा और प्रधानमंत्री के मीडिया मिलन समारोह में शरीक हुए मीडियाकर्मियों ने प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी से करीबी बनाने का विकल्प चुना।

इन्हें मैं पत्रकार नहीं कह सकता, क्योंकि इन्होंने अपना पक्ष चुन लिया है और वो है सत्ता पक्ष। ये लोग सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ फोटो को गर्व, प्रसन्नता और उपलब्धि के तौर पर शेयर कर रहे हैं। इस स्थिति में कैसे उम्मीद की जा सकती है कि वो सरकार या प्रधानमंत्री को कटघरे में खड़ा कर सकेंगे?

एक पत्रकार कभी सत्ता पक्ष के साथ खड़ा नहीं हो सकता, क्योंकि पत्रकारिता में आपको हमेशा ‘जन पक्ष’ के साथ रहना होता है। पत्रकारिता का उदय ही सत्ता के विरोध से हुआ था। सरकार के अच्छे काम दिखाने का ज़िम्मा तो जनसंपर्क विभाग का होता है।

एक दौर हुआ करता था, जब राजा-महाराजाओं के दरबार में ‘संगीत’ ग़ुलामी करता था। बड़े-बड़े संगीतकार और गायक दरबारी बना लिए गए थे। आज के दौर में पत्रकारिता लोकतंत्र के तानाशाह के दरबार में चाकरी करती नज़र आती है।

इन्हें पत्रकार न मानने का एक कारण इनकी बौद्धिकता का स्तर भी है। पत्रकार को एक बुद्धिजीवी की श्रेणी में रखा जाता है, लेकिन जब युवा से लेकर बुढ़ऊ पत्रकार तक प्रधानमंत्री के साथ फोटो लेने के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे हैं और किसी बालक की तरह एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं, तो वो किसी भी कोण से बौद्धिक तबके के तो माने नहीं जा सकते। किसी नेता के साथ फोटो लेने के लिए इतना उतावलापन बुद्धिहीन लोग ही दिखा सकते हैं।


दीपावली मिलन पर सोशल मीडिया में आईं कुछ और प्रतिक्रियाएं—

पीएम के साथ सेल्फी के चलन पर आलोक जोशी का ट्वीट, 2015 की दीपाली नंदा की सेल्फी
आलोक जोशी का ट्वीट
नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने पर अजय कुमार का ट्वीट, अनुराग द्वारी के ट्वीट के जवाब में
अजय कुमार का ट्वीट
दीपावली मिलन में पीएम मोदी से गुलाब कोठारी की मुलाकात पर अनुराग चतुर्वेदी का ट्वीट
अनुराग चतुर्वेदी का ट्वीट
दिवाली मिलन पर राहुल कंवल से सवाल पूछता मोहम्मद जुबैर का ट्वीट
मोहम्मद जुबैर का ट्वीट

इसे भी पढ़ें—

पीएम संग सेल्फी के लिए लपलपाते पत्रकारों से कठिन सवाल पूछने की उम्मीद रखना बेकार, देखें दिवाली मिलन की तस्वीरें (पार्ट-1)

गोदी मीडिया दिवाली मिलन समारोह की कुछ और तस्वीरें देखिए, अवसरवादी पत्रकारों पर सर्जना शर्मा ने किया प्रहार (पार्ट-2)

शशि शेखर जी का सेल्फी के लिए उतावलापन देख काफी अचरज हुआ, देखें तस्वीरें

पत्रकार पीयूष मिश्रा ने प्रधानमंत्री और खुद के बीच की बैरिकेड को एआई की मदद से हटा दिया!

आज के अखबार : विदेशी पत्रकार का वीजा रद्द करने की खबर नहीं, दीपावली मिलन में PM से सवाल भी नहीं!

पत्रकारिता का सबसे यादगार दिन… काश मैं भी एक सेल्फी खिंचवा पाता…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास