Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हेमा मालिनी की दौलत पर गोदी मीडिया कभी सवाल नहीं उठाएगा

रंगनाथ सिंह-

हले चरण में कांग्रेस के नकुल नाथ ने 716 करोड़ की दौलत के साथ सभी भाजपा, बसपा, सपा, बसपा उम्मीदवारों को पछाड़ दिया। दूसरे चरण में कांग्रेस के रिडिस्ट्रिब्यूशन वादी उम्मीदवार 622 करोड़ और 593 करोड़ की दौलत के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं जय समाजवाद।

लेकिन गोदी मीडिया यह सवाल कभी नहीं उठाएगा कि हेमा मालिनी के पास 278 करोड़ की दौलत कहाँ से आ गयी? जिस देश में 70 करोड़ लोगों की आमदनी 100 रुपये प्रति दिन या उससे कम है, उस देश में एक सांसद के पास 278 करोड़ की सम्पत्ति क्या अश्लीलता नहीं है? क्या सम्पत्ति के पुनर्वितरण पर बहस नहीं होनी चाहिए?

मीडिया का काम है सत्य के साथ खड़ा होना, न कि सत्ता पक्ष की दलाली करना! व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी में आपको यह सब कभी नहीं पढ़ाया जाएगा, सत्य जानने के लिए मुझे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर फॉलो करें। लाइक, सब्सक्राइब, करना न भूलें, बेल आइकन दबाना भी न भूलें, मेरी मर्चेंडाइज खरीदना भी न भूलें, सुपरचैट में शामिल होना भी न भूलें…

आप का अपना, आज इतना ही। शेष, फिर कभी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन