पत्रकार बंधु हेमंत कुमार मिश्र और अमित सिंह चौहान ने सिनेमा जगत में एक साथ आगाज़ किया है। हेमंत और अमित ने L3 (लव, लालच, लोकतंत्र) प्रोडक्शन के तहत फिल्म ‘गुलाबी सलाम’ सृजित की है। अमित ने इस फ़िल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है। साथ ही क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका अदा की है। हेमन्त ने स्टोरी के साथ फ़िल्म का निर्देशन किया है।
फ़िल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। जल्द ही फ़िल्म रिलीज़ होने वाली है। फिल्म गुलाबी सलाम दक्षिणपंथ और वामपंथ के वैचारिक मतभेद पर केंद्रित है।
हेमंत और अमित की जुगलबंदी इससे पहले इंडिया डेली, ज़ी हिन्दुस्तान और टीवी9 भारतवर्ष में भी दिखी थी।
अमित अभी इण्डिया डेली में बतौर एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कार्यरत थे। इससे पहले अमित ‘रिपब्लिक भारत’, ‘भारत एक्सप्रेस’, ‘जी हिंदुस्तान’, ‘टीवी9 भारतवर्ष’, ‘जी न्यूज’ और ‘न्यूज नेशन’ में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
टिहरी गढ़वाल के रहने वाले अमित टीवी मीडिया से पहले भोपाल में ‘राज एक्सप्रेस’ अखबार में काम कर चुके हैं। अमित ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘राजस्थान पत्रिका’, जयपुर से की थी।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी के भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएट अमित सिंह ने ‘माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी’ के नोएडा कैंपस से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है।
हेमंत कुमार मिश्र अभी इंडिया डेली में बतौर एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर कार्यरत थे। इससे पहले हेमंत न्यूज नेशन, जी हिन्दुस्तान, टीवी9 भारतवर्ष, आजतक का हिस्सा थे।
हेमंत ने अपने करियर की शुरुआत ज़ी-छत्तीसगढ़ में बतौर ब्यूरो हेड की थी। हेमंत ने बतौर रिपोर्टर मुंबई में भी अपनी सेवाएं दी थी।
हेमंत श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट से हैं। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय से उन्होंने एमजे किया। हेमंत 2008 के गोल्ड मेडलिस्ट थे। साथ ही मौजूदा समय में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्व विद्यालय से पत्रकारिता में ही पीएचडी कर रहे हैं। हेमंत को उनकी धारधार स्क्रिप्टिंग और जानदार आवाज के लिए जाना जाता है।
देखें ट्रेलर…



