Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

झारखंड का हिंदी दैनिक अख़बार ‘शुभम संदेश’ बंद, पढ़ें सूचना

झारखंड से एक बुरी खबर है। दो वर्ष के भीतर अपनी अलग पहचान बनाने वाला हिंदी दैनिक अखबार शुभम संदेश को प्रबंधन ने अचानक बंद करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही धनबाद को छोड़कर झारखंड के सभी शाखा कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। प्रबंधन की इस घोषणा से पचास से अधिक पत्रकार सहित अन्य स्तर के कर्मी सड़क पर आ गए हैं। धनबाद यूनिट को अभी चालू रखा गया है।

कर्मियों की शिकायत है कि उन्हें छह से दस महीने तक का वेतन नहीं मिला है। न कभी पीएफ कटा न ईएसआई का लाभ मिला। बोनस की बात तो दूर रही। इसी प्रकार परोक्ष रूप से जुड़ी कई सप्लायरों, एजेंसियों और लोगों का पैसा बकाया है।


पढ़ें प्रबंधक द्वारा दी गई सूचना…

साथियों,

यह हमारे लिए अत्यंत दुखद है कि हमें सूचित करना पड़ रहा है कि आर्थिक दिक्कतों की वजह से प्रबंधन को रांची से अखबार का प्रकाशन अस्थायी रुप से बंद करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा है. इसके साथ ही जमशेदपुर, चाईबासा, हजारीबाग, गिरिडीह, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और चतरा स्थित शुभम संदेश अखबार का कार्यालय और रांची के समलिया स्थित प्लांट बंद हो जाएंगे. जरूरी प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए रांची कार्यालय खुला रहेगा.

साथियों की सैलरी आदि के बकाया भुगतान के संबंध में, प्रबंधन शीघ्र ही एक विस्तृत सूचना जारी करेगा. साथ ही अलग-अलग साथियों से एक-एक करके संपर्क करेगा. आप जब चाहें, रांची कार्यालय से संपर्क कर सकते है.

प्रबंधन का निर्णय है कि यह व्यवस्था अगले तीन-चार माह तक चल सकता है. हम आप सभी सहयोगियों के प्रति अपनी आभार की भावना व्यक्त करते हैं जिन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया. हमें उम्मीद है कि प्रबंधन की आर्थिक स्थिति में सुधार होने पर हम फिर से साथ काम कर सकेंगे. यह फैसला लेना हमारे लिए बेहद मुश्किल रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह अनिवार्य हो गया है.

आपका
प्रबंधक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Suneet Kulshreshtha Alok

    November 2, 2024 at 5:17 pm

    पिछले दिनों मेरा झारखंड के सभी जिलों में जाना हुआ।
    यहां पर जितने भी न्यूज़पेपर मैगज़ीन सप्लाई केंद्र हैं साथ ही सभी पुस्तक विक्रेताओं के पास जाना हुआ झारखंड में सिर्फ प्रभात खबर हिंदुस्तान दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर अखबार ही पब्लिक के बीच अपनी साख बनाए हुए हैं और सभी जगह उपलब्ध हैं।
    सही में देखा जाए हर वह अखबार जो फाइल कॉपी के रूप में पहले छपता था अब वह बंद हो गया है या बंद होने की कगार पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन