Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिंदुस्तान पहुंचे सुकेश महतो, शुभम संदेश के बंद होने से कई पत्रकार बेरोजगार!

रांची | झारखंड में दैनिक अखबार शुभम संदेश के बंद होने से कई पत्रकार बेरोजगार हो गए हैं। कई महीनो से वेतन का भुगतान नहीं होने से पत्रकारों की माली हालत खराब हो चुकी है, कई पत्रकार दूसरे अखबार का दामन थाम रहे हैं।

हाल ही में झारखंड नक्सल प्रभावित जिला पश्चिमी सिंहभूम के शुभम संदेश न्यूज़ के ब्यूरो चीफ सुकेश महतो ने हिंदुस्तान अखबार से अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। हिंदुस्तान प्रबंधन ने उन्हें सरायकेला खरसावां के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी सौंपी है।

महतो पिछले 14 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक अखबार ‘उदितवाणी’ से अपना करियर शुरू किया थी। कोल्हन विश्वविद्यालय के करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से 2012 में पत्रकारिता की पढ़ाई करने के पश्चात प्रभात खबर में 10 साल तक कार्य किया है।

पहली बार उन्होंने राष्ट्रीय अखबार में काम करना शुरू किया। इससे पहले सिर्फ क्षेत्रीय अखबार में ही कार्यरत थे। सुकेश महतो झारखंड में एक जाने-माने पत्रकार में से एक है। उनकी लेखनी काफी प्रभावशाली रहती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन