Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ब्रज प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, मस्ती में थिरके विधायक, अधिकारी और पूर्व मंत्री!

कमलकांत उपमन्यु-

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब एवं सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स हॉस्पीटल) द्वारा आयोजित होली मिलन महोत्सव का कार्यक्रम डेंपीयर नगर स्थित होटल हीरा क्रिस्टल के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। होली के मस्ती भरे गीत-संगीत पर पूर्व मंत्री, विधायक, अधिकारी एवं गणमान्य भाव विभोर होकर होली की मस्ती में झूमते नजर आए।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक श्रीकान्त शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर के किया। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट एवं सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स हॉस्पीटल) के चैयरमैन डा. गौरव भारद्वाज द्वारा महोत्सव में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सुस्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव पवन नवरत्न एवं गोविन्द भारद्वाज द्वारा किया गया।

ब्रज की प्रसिद्ध दानीराम शर्मा की रास एवं भजन संगीत मंडली द्वारा ठाकुरजी स्वरूप में ठाकुरजी की होली पुष्प वर्षा के साथ खेली गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एएस वाजपेयी के स्वर्गगमन पर दो मिनट का मौन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। डा.पंकज शर्मा, डा. पंकज चौधरी, डा. शिखा, डा. सारिका, डा. दिशा, डा. आशीष शर्मा, डा. अर्पित अग्रवाल ने कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्यों का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री रविकान्त गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठा.मेघश्याम सिंह, विधायक राजेश चौधरी, जिले के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, डीआईजी/एसएसपी शैलेन्द्र कुमार पांडेय, एसपी सिटी डा. अरविन्द कुमार, एसपी ट्रेफिक मनोज कुमार यादव, पूर्व जिला जज उमाशंकर शर्मा, एमबीडीए के सचिव अरविन्द द्विवेदी, सीओ सिटी भूषण वर्मा, एआरटीओ मनोज वर्मा, महिला थाना प्रभारी संचना सचान, एंटी रोमियो प्रभारी अलका रानी, बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता नंद किशोर उपमन्यु, अजय सिंह एडवोकेट, सार्थक चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह, रालोद नेता कुं. नरेन्द्र सिंह, ठा.मुकेश सिंह सिकरवार, योगश द्विवेदी, स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट, विशेष लोक अभियोजक रामपाल सिंह, एडीजीसी खंडग सिंह छौंकर, पूर्व एडीजीसी महेश गौतम, छाया गौतम, प्रतिभा सिंह, भावना शर्मा, रागिनी गांधी, पिंकी द्विवेदी, ममता भारद्वाज, चंद्रकांता भदौरिया, संगीता शर्मा, बबिता सिंह सिसौदिया, दीपा चतुर्वेदी, पूजा कौशिक, विदुषी शर्मा, सरोज वशिष्ठ, सरोज गोला, चंचल यादव, कनक गुप्ता, रेखा यादव, छीतर सिंह एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां, डीजीसी क्राइम ठा. शिवराम सिंह तरकर, समाजसेवी देवेन्द्र कुमार गौतम गुड्डू भैया, प्रमोद गर्ग कसेरे, विनोद गर्ग कसेरे, डा. अशोक अग्रवाल, मनोज कुमार शर्मा बॉबी भैया, जिला भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव पवन हिंडोल, आरएसएस के अधिकारी कमल कौशिक, स्पेशल डीजीसी अलका उपमन्यु एडवोकेट, पीएम मोदी अगेन मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका, दिनेश शर्मा, भाजपा नेता संजय गोविल आदि गणमान्य होली के संगीत पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम में किशन चतुर्वेदी, अमित मुद्गल, विनीत शर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, पवन नवरत्न, कन्हैया अग्रवाल, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, मदन गोपाल शर्मा, मोहन श्याम रावत, ठा. नागेन्द्र राठौर, गौरव चौधरी, धाराजीत सारस्वत, सूचना विभाग के नारायण सिंह, गिरधर पचौरी, महेश सिंह, चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार आदि ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन