Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दो वर्ष बाद ग़ाज़ीपुर के पत्रकारों ने जमकर उठाया होली मिलन का आनंद

गाजीपुर। फाल्गुन के अल्हड़ में सराबोर पत्रकारो की होली आज जिला पंचायत सभागार में गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को होली मिलन समारोह मनाया गया।

होली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमिताभ अनिल दूबे को सभी पत्रकारों ने अबीर गुलाल लगाकर, जिलाध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयर मैन नगर पालिका परिषद गाजीपुर विनोद अग्रवाल को होली की अबीर गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।

मंचासीन वरिष्ठ पत्रकार सतेन्द्र शुक्ला, डा.ए.के.राय, अविनाश प्रधान, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय का स्वागत अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर भजन गायक कृष्ण बिहारी त्रिवेदी व संगीतकार राकेश तथा उनके साथियों के ढोलक व झाल के धुनों की सरगम ने सभी को होली में सराबोर कर दिया।

हिन्दी के साहित्यकार एवं कवि मधुरेश ने अपने कविताओं के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल बधाई देते रहे।

विगत दो वर्ष में करोना काल की महामारी से डरे सहमे लोगो की खुशिया काफूर हो गयी थी जिससे होली न खेल पाने का मलाल सभी को सालता रहा। लेकिन इस बार की होली ने सभी को जोश एवं उल्लास से भर दिया।

होली फाग के गीतो पर पत्रकारो ने ठुमके लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। आज इस होली मिलन समारोह में होली के ठहाको के साथ खुशियां मनायी गयी।

कार्यक्रम के अन्त में सभी आगन्तुको को संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात पत्रकार भवन पर सभी पत्रकार सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संरक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव, सुर्यवीर सिंह, शिवकुमार, विनय कुमार सिंह, चन्द्र कुमार तिवारी, अनिल कुमार, रविकान्त पाण्डेय, आलोक त्रिपाठी, कृपाकृष्ण यादव, अजय शंकर तिवारी, शिवकुमार, देवब्रत विश्वकर्मा, विनोद गुप्ता, पंकज पाण्डेय, शिवप्रताप तिवारी, राममनोज त्रिपाठी, नागेन्द्र पाण्डेय, संजय सिंह, जितेन्द्र यादव, विनय यादव, कमलेश यादव, अजय राय बब्लू, वेदू, शशिकान्त तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, पवनसूत गुप्ता, सुशील उपाध्याय, सुधीर प्रधान, अशोक खरवार, अमरजीत, आशीष सिंह मन्टू, अविनाश, पवन श्रीवास्तव, सुनील, आकाश, शिवम सहित सैकड़ों पत्रकार शामिल रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन