Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

HW news के नए शो ‘सुनिये सरकार’ के साथ नज़र आएंगे अभिसार शर्मा

अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा अब HW news के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे. देश में सबसे तेजी से उभरता हुआ Hw News सटीक राजनीतिक विश्लेषण और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए लोकप्रिय हो चुका है. अब चैनल एक नए शो “सुनिए सरकार” के साथ आ रहा है.

इस शो को अभिसार शर्मा होस्ट करेंगे. यह शो हफ्ते में एक दिन शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा. अभिसार शर्मा की बात करें तो उनकी गिनती देश के जाने माने पत्रकारों में होती है. अभिसार कई नामचीन मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. Hw News के नए शो ‘सुनिए सरकार’ में वो उसी अंदाज में दिखेंगे जिसके लिए वो जाने जाते है.

HW news के मैनेजिंग एडिटर सुजित नायर ने बताया- ‘हम चाहते थे कि हमारा न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म निष्पक्ष रहे और हम उस दिशा में बढ़ते जा रहे है. हम कोशिश करेंगे दर्शकों को अच्छा कंटेंट देते रहें, जिस तरह से हम आज दे रहे हैं.’

HW News नेटवर्क थिओ कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है. HW News सच्ची और निष्पक्ष खबरें अपने पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाता है. HW News सभी राजनितिक पार्टियों और विचारकों को विचार रखने का मौका देनेवाला एक प्लेटफार्म भी है. इसकी की नींव मई 2017 में रखी गई थी. लेकिन पूरी तरह से काम सितम्बर 2017 में शुरू हुआ. मुंबई से प्रसारित होने वाला एचडब्लू न्यूज़ प्रमुखता से राजनीति और अर्थजगत की खबरें कवर करता है. नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हैदराबाद और मध्य प्रदेश सहित देश के दूसरे राज्यों में ब्यूरो हैं. आज देश के मौजूदा 19 न्यूज़ प्लेटफार्म पर यह डिजिटल चैनल प्रसारित हो रहा है जिसकी हर महीने साढ़े आठ मिलियन की व्यूअरशिप है.

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन