Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले को लेकर बड़ी हलचल, ED के झोले में आये IAS टुटेजा पिता-पुत्र

त्तीसगढ़ में आबकारी घोटाला केस में सूचना है कि एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व IAS अनिल टुटेजा और उनके सुपुत्र यश टुटेजा को धर लिया है.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय अनिल टुटेजा की तूती बोलती थी उसके पहले रमन सरकार में भी ये बहुत कुख्यात थे, क्यों कि इनके नाम पर भूपेश बघेल ने नान घोटाले का मुख्य कर्ताधर्ता बताया था. जिसके चलते 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुत TRP हाँसिल की गई थी. इसमें रमन सिंह को भी लपेटा गया था, पर जैसे ही बघेल ने राजकाज संभाला वैसे ही टुटेजा के जादू से भूपेश जी को मोहब्बत हो गई. सूत्र यह भी बताते हैं कि इसी मोहब्बत के चलते टुटेजा ने भूपेश सरकार में सबसे बड़ी दुकान चलाई.

बहरहाल, कहा जा रहा है कि, दोनों सरकारों में मलाई लपेटने वाले अनिल टुटेजा के साथ अब उनके पुत्र यश टुटेजा को हिरासत में लिया गया है. आबकारी घोटाला मामले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा और यश टुटेजा अपना बयान दर्ज करवाने एसीबी/ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंचे थे. इसी दौरान ईडी की टीम अनिल टुटेजा और यश टुटेजा को एसीबी/ईओडब्ल्यू ऑफिस से अपनी कार में साथ लेकर रवाना हो गई है.

बीते दिनों आबकारी मामले में हुई नई एफआईआर में अनिल टुटेजा और यश टुटेजा के नाम भी शामिल होने बताए जा रहे. यही कारण बताया जा रहा है कि ईडी ने दोनों को हिरासत में ले लिया है.

आबकारी घोटाला मामले में जानकारों का कहना है कि, छत्तीसगढ़ की पिछली भूपेश सरकार में दारू कितनी चढ़ाई गई अब इसका असर धीरे-धीरे सामने आ रहा है. साथ ही ये कि मौजूदा सरकार भी आबकारी नीतियों और इस काम को कैसे और किन हाथों में बांट रही है उनके अपने कर्म भी आगे आ सकते हैं. भ्रष्टाचार के मामले में सभी के हाथ खुले हैं, किसी के कम किसी के पूरे.

बहरहाल, देश की जनता को घोटालों-घपलों के साथ रहने की आदत ही डाल लेनी चाहिए, क्योंकि ये सब चेहरों को साथ बदलता रहने वाला है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन