Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आईएएस अधिकारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण बर्तन चोरी!

अयोध्या। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक आईएएस अधिकारी के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व बर्तन उठा ले गए। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

कुमारगंज थाना क्षेत्र के बिरौली झाम गांव के रहने वाले रघुराज तिवारी अपने बेटे प्रदीप तिवारी के साथ लखनऊ में रहते है बीच-बीच में वे घर आते जाते हैं। प्रदीप लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात हैं।

शनिवार को पड़ोसियों ने गेट खुला रहने पर इसकी जानकारी रघुराज तिवारी को दी। जानकारी के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आशुतोष मिश्रा, थाना प्रभारी संजीव सिंह भी फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।

घर के अंदर जाने पर देखा गया कि तीन कमरे का ताला कटा है। अंदर रखी दो अलमारी व बॉक्स भी टूटा है। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला।

पुलिस दिनभर चोरों की तलाश में खाक छानती रही लेकिन उसे कहीं सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन