नई दिल्ली/गुरुग्राम। IGT Solutions Pvt. Ltd. के एक पूर्व कर्मचारी देवांशु बत्रा ने कंपनी के खिलाफ एक गंभीर ईमेल लिखते हुए अपनी बरखास्तगी को लेकर गहरी नाराज़गी जताई है।
बत्रा ने यह ईमेल विशेष रूप से महिला दिवस के दिन लिखा गया, जिसमें उन्होंने उस महिला अधिकारी को संबोधित किया जिसने उन्हें प्रदर्शन में खराबी का हवाला देते हुए पिछले वर्ष इसी दिन नौकरी से निकाला था। हालांकि अब उन्होंने मामले को लेकर थाना उत्तम नगर दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है।
कंपनी की महिला अधिकारी को भेजे ईमेल में देवांशु बत्रा ने लिखा, “Firstly I wanna wish a happy women’s day to that woman who terminated me last year on the same day…” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें महिला दिवस पर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया था और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
देवांशु ने IGT Solutions को हाल ही में मिले “Best Place to Work” जैसे पुरस्कारों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कंपनी को अपने कानूनी मामलों को भी इन उपलब्धियों की सूची में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से दायर कानूनी मामले इस कथित “अच्छे कार्यस्थल” की असलियत को उजागर करते हैं।
ईमेल के अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए लिखा, “see you soon in the court now because you or your leaders will find me performing there positively now,” और आज की तारीख को “Happy Legal Cases Anniversary” बताते हुए लिखा कि अब इस तारीख को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नहीं बल्कि कानूनी लड़ाई की वर्षगांठ के रूप में देखा जाना चाहिए।
इसके साथ ही सामने आई अदालत की कार्रवाई से जुड़ी एक दस्तावेज़ के अनुसार, देवांशु बत्रा बनाम IGT Solutions Pvt. Ltd. मामले में अगली सुनवाई 30 मई 2025 को होगी। इस केस की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट दीक्षा सेठी की अदालत में हो रही है। दस्तावेज़ के अनुसार, शिकायतकर्ता के वकील ने साक्ष्यों की सूची दाखिल कर दी है और अब कोर्ट द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारी के माध्यम से अभियुक्तों को नोटिस जारी किया जाएगा।
यह मामला कॉर्पोरेट जगत में कर्मचारियों के अधिकारों और कार्यस्थल की संस्कृति पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।
देखें मेल और पुलिस कम्प्लेन…








