Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

IIMC ढेंकनाल में ओडिया पत्रकारिता पीजी डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट!

भुवनेश्वर | भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ढेंकनाल ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ओडिया पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDOJ) पाठ्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह एक वर्षीय पूर्णकालिक कार्यक्रम पत्रकारिता, रिपोर्टिंग, संपादन, डिजिटल मीडिया और जनसंपर्क जैसे क्षेत्रों में गहन प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिसमें ओडिया भाषा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. आनंद प्रधान ने जानकारी दी कि आवेदन प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 18 मई 2025 को भुवनेश्वर, ढेंकनाल, बरहामपुर, संबलपुर और बालासोर में आयोजित की जाएगी, जिसमें ओडिया भाषा दक्षता, लेखन कौशल, सामान्य ज्ञान और पत्रकारिता योग्यता का मूल्यांकन होगा।

प्रमुख जानकारी:

पाठ्यक्रम सीटें: 30 (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षण लागू)

योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक (अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं)

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 25 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को छूट)

परीक्षा शुल्क: सामान्य श्रेणी – ₹500, आरक्षित श्रेणियां – ₹350

कुल कोर्स फीस: ₹55,500

इंटर्नशिप: एक महीने की अनिवार्य मीडिया इंटर्नशिप

कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन : Google Form लिंक

वेबसाइट : IIMC आधिकारिक वेबसाइट

ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध:

IIMC ढेंकनाल परिसर

NABM भवन, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर

चलचित्र भवन, बक्सी बाजार, कटक

संपर्क करें : श्री जितेन्द्र पति, शैक्षणिक समन्वयक: +91 9437444200

प्रो. आनंद प्रधान ने बताया कि IIMC ढेंकनाल पूर्वी भारत में मीडिया शिक्षा का प्रमुख संस्थान है, जिसने अनेक सफल पत्रकार तैयार किए हैं। यह कोर्स ओडिया पत्रकारिता में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन