Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आईआईएमसी के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘खेल सम्राट’ के ओलंपिक विशेषांक का विमोचन

नई दिल्ली, 20 जुलाई। भारतीय जन संचार संस्थान के हिंदी पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘खेल सम्राट’ के ओलंपिक विशेषांक का विमोचन मंगलवार को संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने किया। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यार्थियों ने इस पत्रिका का प्रकाशन किया है।

समारोह में आईआईएमसी के डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. वीरेंद्र कुमार भारती, प्रो. सुरभि दहिया, प्रो. राजेश कुमार एवं डॉ. पवन कौंडल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन हिंदी पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद प्रधान ने किया एवं आभार प्रदर्शन पीयूष कुमार ने किया। इस अवसर पर पत्रिका की संपादकीय टीम के सदस्य रिदम कुमार, दिव्यांकर तिवारी, कुणाल किशोर, अनन्या श्रीवास्तव, कुमार आशय, अनुभव शाक्य, रुबीना वारसी एवं वरुण सोनी सहित समस्त विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन