Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

IIMC प्लेसमेंट में ऐतिहासिक उपलब्धि, अकेले प्रसार भारती ने 250 छात्रों को नौकरी दी

टोटल 500 स्टूडेंट्स को जॉब का ऑफर

नई दिल्ली: भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) ने अपने प्लेसमेंट इतिहास में एक नई मिसाल कायम की है। संस्थान के करीब 500 से अधिक छात्रों को नौकरी की पेशकश मिली है, जिसमें अकेले प्रसार भारती ने 250 जॉब ऑफर देकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

IIMC के प्रोफेसर राकेश उपाध्याय ने इस सफलता के लिए IIMC के पूर्व छात्रों, शिक्षकों, कुलपति डॉ. अनुपमा भटनागर और रजिस्ट्रार डॉ. निमिष रस्तोगी के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने बताया कि एक ही महीने में 450 से अधिक विद्यार्थियों को नौकरी मिल गई है और 70-75 छात्रों को ऑफर मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

प्रोफेसर उपाध्याय ने कहा कि, “IIMC का नाम ही पर्याप्त है। मीडिया में नौकरियों की प्रारंभिक स्तर पर भरमार है और हमारे पास कंपनियों के रिक्रूटमेंट के लिए विद्यार्थी ही नहीं बचे हैं।”

छात्रों की ओर से अभय कुमार ने प्रोफेसर उपाध्याय का आभार जताते हुए कहा, “प्रसार भारती में 250 छात्रों को प्लेसमेंट दिलवाना IIMC के इतिहास में मील का पत्थर है।”

मीडिया इंडस्ट्री के बदलते दौर में IIMC की यह उपलब्धि पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में इसकी मजबूत साख को और पुख्ता करती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन