Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

IIMCAA गुजरात को ‘मोस्ट कनेक्टेड चैप्टर आफ द ईयर’ अवॉर्ड मिला, देखें तस्वीरें

अमृता मौर्या-

IIMCAA Gujarat चैप्टर की मीटिंग Connections 2025 में अपने संस्थान के पूर्व छात्रों से मिलना एक सुखद अवसर है। कुछ मुझसे बाद के हैं तो कुछ पहले के। भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC, New Delhi) की यादें ताजा हो गईं।

हमारे लिए गौरवान्वित होने की बात है कि हमारे IIMC अलुम्नाई एसोसिएशन के साथी ग्लोबल हैं, दुनिया में छाए हुए हैं। IIMCAA के किसी भी स्टेट चैप्टर की मीटिंग हो, दूसरे राज्यों और देशों के चैप्टरों के साथियों को हम जरूर याद करते हैं। इस याद को और गहरा करती है हमारी वार्षिक स्मारिका।

अहमदाबाद में गुजरात चैप्टर मीटिंग में मुझे मुंबई चैप्टर की सोनम मिल गई जिसने मीडिया में अपना करियर मेरे यहाँ जयपुर में शुरू किया था। अभी इकोनॉमिक टाइम्स में काम करती है। बैचमेट Satish Kumar Singh से न मिल पाने का मलाल रहेगा। वह अहमदाबाद का निवासी हो चुका है, मगर अहमदाबाद से अभी बाहर था।

IIMCAA MEET में अपनों के साथ अपनी बात कहने का अपना ही आनंद है।

विशेष- गुजरात चैप्टर को इस बार ‘मोस्ट कनेक्टेड चैप्टर आफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन