Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बलात्कारी भाजपाइयों के शरणदाताओं पर FIR दर्ज हो!

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर ने आईआईटी बीएचयू रेप मामले में आज हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि दे कर आरोपियों को बचाने वाले नेताओं की आत्मा की शुद्धि हेतु प्रार्थना की.

उन्होंने मौके पर मौजूद एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में घटना के चार – पांच दिन बाद ही आरोपियों की पहचान हो गई थी किंतु सत्ता मैं बैठे कई अत्यंत प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में उनके विरुद्ध लगभग 2 महीने तक कार्यवाही नहीं हुई.

उन्होंने इतने जघन्य अपराध में अपराधियों को समर्थन और संरक्षण देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके विरुद्ध विधि कार्रवाई कराए जाने की मांग की.

उनके साथ शैलेंद्र अस्थाना, आनंद प्रताप सिंह, आलोक कुमार, दीपक कुमार, हेमंत सिंह, लक्ष्मी चौरसिया आदि सहित पार्टी के अन्य लोग उपस्थित रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन