Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

ANI को कहा गोदी मीडिया, स्मिता प्रकाश और इल्तिजा मुफ्ती में छिड़ी बहस, देखें वीडियो

म्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ़्ती ने समाचार एजेंसी एएनआई की एडिटर इन चीफ स्मिता प्रकाश के एक ट्वीट को कोट करते हुए लिखा है-, “घटिया बात यह है कि एएनआई जानबूझकर मुसलमानों को बदनाम करता है. समाचारों को विकृत करके आग में घी डाला जाता है जिससे इस्लामोफोबिया को बढ़ावा मिलता है. एएनआई का काम आपराधिक है.”

यह बात इल्तिजा ने स्मिता के पोस्ट को कोट कर उस वक्त लिखी जब स्मिता ने इल्तिजा के पोस्ट को कोट कर लिखा, “घटिया (Cheap).”

दरअसल कल रविवार इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में जनसंपर्क करती इल्तिजा कुछ पत्रकारों से बात करती दिखाई दे रही हैं. इतने में एक रिपोर्टर ने इल्तिजा को एएनआई का माइक पकड़ाने की कोशश की. इल्तिजा ने यह कहकर माइक वापस कर दिया कि, “ये एएनआई का माइक पकड़ना मुझे अच्छा नहीं लगता. गोदी मीडिया इज नॉट अलाउड.”

देखें वीडियो…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन