Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

नारी शक्ति को समर्पित 11वें इम्वा अवार्ड में दिग्गज महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान!

ई दिल्ली स्थित कन्वेंशन सेंटर में इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के 11वें इम्वा अवार्ड का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. आयोजन में मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

इम्वा अध्यक्ष राजीव निशाना ने बताया कि, “हमारा 11वां अवार्ड कार्यक्रम नारी शक्ति को समर्पित है.” आयोजन में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

आयोजन में इस बार एनडीटीवी की नगमा सहर, केरला एक्सप्रेस की मारिया शकील, हरियाणा न्यूज़ की ज्योति सांगवान, जनसत्ता की आनामिका सिंह, खोजी पत्रकार मिताली चंदोला और बेस्ट टीवी मार्केटिंग के लिए शेफाली राणा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

बता दें कि इससे पहले के आयोजन में संस्था द्वारा आजतक की अंजना ओम कश्यप, चित्रा त्रिपाठी, सईद अंसारी समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों को इम्वा अवार्ड के विभिन्न संस्करणों में सम्मानित किया जा चुका है.

इस मौके पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने कहा, “पत्रकारिता जगत में कार्यरत सभी लोग लोकतंत्र के मजबूत चौथे स्तंभ के रुप में माने जाते हैं. इम्वा ने इस बार का अवार्ड नारी शक्ति को समर्पित किया है. मैं इसके लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देता हूं.”

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ललित वत्स, न्यूज़ एडिटर संत प्रसाद, कुमार राकेश, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन